
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस(Gwalior Police) ने एक ऐसे आरोपी को रिमांड पर लिया है जिसने फर्जी ASI (Fake ASI) बनकर एक छात्रा के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की। आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया जिसके बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी छात्रा है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को पुलिस में ASI बताया और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
ये भी पढ़ें – Weather Report : ग्वालियर में रिमझिम, दिनभर नहीं दिखा सूरज, सर्दी बढ़ने के आसार
युवक की बात पर भरोसा कर उसे नगदी और सोने के जेवर जिनकी कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये हैं उसे दे दिए लेकिन युवक ने नौकरी नहीं लगवाई। नौकरी नहीं लगने पर जब युवक से रुपये और जेवर वापस मांगे तो वो मुकर गया उसके बाद पिछले महीने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें – स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 : ग्वालियर को गार्बेज फ्री सिटी 3 स्टार अवार्ड, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में गोल्ड
एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया अब उस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और उससे रुपये और जेवर की भी रिकवरी की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”648089180″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

