Gwalior News : नगर निगम कर्मचारी की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Gwalior News : नगर निगम कर्मचारी की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) में पदस्थ एक कर्मचारी की आज उसके घर में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस (Gwalior Police) ने मृतक के शव की जांच कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतक कर्मचारी की पहली पत्नी की माँ ने दामाद की हत्या की आशंका जताई है।

ग्वालियर (Gwalior News) के मुरार थाना क्षेत्र के मीरा नगर में रहने वाले कालीचरण का शव आज उसके घर में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पुलिस को मालूम चला कि कालीचरण नगर निगम में कर्मचारी था। उसने दो शादियाँ की थी।

ये भी पढ़ें – MP Urban Body Elections : 9 कर्मचारी निलंबित, दो के लिए भेजा प्रस्ताव

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मृतक की पहली पत्नी की माँ ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद की हत्या की गई है । उधर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कालीचरण की दूसरी पत्नी के भाई से कुछ दिन उसका झगड़ा हुआ था, उन लोगों ने बीच बचाव भी कराया था। पुलिस ने मृतक कर्मचारी के शव को पीएम के लिए भेजकर मामले को जांच में ले लिया है।

ये भी पढ़ें – नगरीय निकाय चुनाव : आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, 42 उम्मीदवार शामिल

[dgv_vimeo_video id=”719607065″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews