Gwalior News: डेंगू का कहर, आंकड़ा 200 पार, लगेगा जुर्माना

indore dengu

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  कोरोना की तीसरी संभावित लहर के बीच ग्वालियर जिले में डेंगू का डंक परेशान करने लगा  है।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ग्वालियर जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 200 को पार कर चुका है। जिला प्रशासन  अब ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाएगा जिनके घर पर मरीज निकल रहे हैं या जिनके घर पर लार्वा मिलता है।

ग्वालियर (Gwalior) में अब डेंगू (Dengue) पैर पसार रहा है। जिले में मिले 17 नए डेंगू मरीजों (Dengue Patients) से साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 208 हो गया है। इसमें से शहर के मरीजों की संख्या 189 है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर रहा है जहाँ मरीज अधिक मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने जारी किया ये आदेश, कलेक्टर-एसपी को मिले निर्देश

सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा (CMHO Dr Manish Sharma) का कहना है कि हम लोगों को लगातार समझाइश दे रहे हैं कि पानी का ठहराव नहीं होने दें, मच्छरों के लार्वा को पैदा होने से रोके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें – UPSC 2020: IPS पिता का अधूरा सपना IAS बनकर पूरा किया बेटे ने, सुनिए विशेष बातचीत

सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा ने कहा कि हमारी टीमें लगातार चैकिंग कर रही हैं।  अब उन लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा जिनके घर से मरीज मिल रहे हैं या जिनके घर पर मच्छर का लार्वा मिलता है। सीएमएचओ ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या पर नजर बनाये हुए है।  जयारोग्य अस्पताल, हजीरा सिविल अस्पताल और मुरार जिला चिकित्सालय में अलग से वार्ड तैयार किये गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”615017718″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews