Gwalior News : प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका ने लगाई आग! हालत गंभीर

Gwalior News : प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका ने लगाई आग! हालत गंभीर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के मुरार थाना (Gwalior News) क्षेत्र में एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली, सूचना पर पहुंची पुलिस (Gwalior Police) ने उसे अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टर्स के मुताबिक युवती 90 प्रतिशत तक झुलस गई है उसकी हालत गंभीर हैं।  मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

ग्वालियर के पिंटो पार्क क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने मुरार थाना क्षेत्र में एसएलपी कॉलेज के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली।  घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।  तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, क्षेत्र के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुँचाया।

ये भी पढ़ें – MP News : बिजली उपभोक्ताओं को राहत, कंपनी ने अधिकतम छूट सीमा पर लगाई रोक, इस तरह होगा भुगतान

घायल युवती को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।  डॉक्टर्स के मुताबिक युवकी 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी है उसकी हालत गंभीर हैं। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया रहा है। कहा जा रहा है कि जिस लड़के से युवती प्रेम करती है उसकी सगाई दो दिन पहले ही हुई है।

ये भी पढ़ें – वरिष्ठ कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, भाजपा 50 सीटें भी MP में ले आई तो वे खुद अपना मुंह काला कर लेंगे

जानकारी के अनुसार आज सुबह युवती के पिता उसे कॉलेज छोड़कर आये थे लेकिन वो एसएलपी कॉलेज में पढ़ती है, पिता के जाते ही लड़की ने प्रेमी के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली।  घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं जिसमें युवती हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए जाते दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : फायरिंग का Live Video वायरल, महिला घायल

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक अभी युवती की हालत गंभीर है प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी उसके बयान का प्रयास कर रहे हैं उसी के बाद घटना के कारण के बारे में कुछ सही कहा जा सकेगा। लेकिन चर्चा में एक लड़के के साथ विवाद की जानकारी मिली है जिसकी पुष्टि की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”704580391″]

[dgv_vimeo_video id=”704580662″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews