
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिले (Gwalior News) के मोहना थाना क्षेत्र में मकान के विवाद में पड़ोसी ने पड़ोसी को गोली मार दी। निशाना बनाकर चलाई गली गोली एक महिला की पीठ में धंस गई जिसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है जो इस समय वायरल (live video of firing goes viral) है। फरियादी पक्ष ने आरोपियों पर बच्चे के अपहरण के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पर अपनी घायल भाभी मीना को लेकर पहुंचे देवर बंटी ने मीडिया को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि वो अपना मकान बना रहे थे, पड़ोसियों से इसे लेकर विवाद हुआ तो चार पांच लोगों ने अपनी छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। उनके हाथ में कट्टा, अधिया थी।
ये भी पढ़ें – Gwalior News : पैसा डबल करने के बहाने 11 लाख की ठगी करने वाला चिटफंडी गिरफ्तार
बंटी ने बताया कि घटना उसके गांव चराई रेहट की है। घटना की शिकयत उसने मोहना थाने (Gwalior Police) में की है। बंटी ने आरोप लगाए कि आरोपी उसके 14 साल के छोटे भाई का अपहरण कर ले गए हैं और धमकियाँ दे रहे हैं। उधर घटना का लाइव वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें – MP News : सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, लाखों प्रदेशवासियों को मिलेगा लाभ, सुदृढ़ होगी व्यवस्था
[dgv_vimeo_video id=”704534615″]
[dgv_vimeo_video id=”704534752″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

