Gwalior News : आधी रात को ट्रक में बैठकर घूमे पुलिस अधिकारी, दो सिपाही निलंबित

Gwalior News : आधी रात को ट्रक में बैठकर घूमे पुलिस अधिकारी, दो सिपाही निलंबित

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भारी वाहनों को एंट्री फ़ीस वसूल कर अवैध तरीके से शहर से निकालने वाले दो सिपाहियों (Police Consteable) को एसपी अमित सांघी ने निलंबित (Suspended) कर दिया है। दोनों सिपाही अलग अलग थाना क्षेत्र के हैं जिन्हें निलंबन के बाद पुलिस लाइन(Gwalior Police Line) भेज दिया गया है।

एसपी अमित सांघी (SP Gwalior Amit Sanghi) को कई बार शिकायत मिली कि शहर की सीमाओं पर तैनात पुलिसकर्मी भारी वाहनों को एंट्री फ़ीस (वसूली) कर अनाधिकृत रूप से शहर से निकाल देते हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। इस तरह की शिकायतों के बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।

एसपी के निर्देश के बाद शहर (Gwalior News) के एक सीएसपी, सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) सियाज एम के साथ ट्रक में सवार होकर रात्रि गश्त पर निकले। दोनों अधिकारियों ने शहर की सीमाओं वाले दो थाना क्षेत्रों झांसी रोड और गिरवाई के चैकिंग पॉइंट को चैक किया।

ये भी पढ़ें – करोड़ों का आसामी निकला नर्मदा झाबुआ बैंक मैनेजर, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की संपत्ति बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहले रात करीब 1:15 बजे झांसी  रोड थाना क्षेत्र के विक्की फैक्ट्री चैकिंग पॉइंट पर पहुंचे यहाँ तैनात आरक्षक समीर खान ने एक ट्रक को शहर के बीच से जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद दोनों अधिकारी 2:30 बजे गिरवाई थाना क्षेत्र में पहुंचे। यहाँ तैनात आरक्षक अवधेश राजपूत ने भी ट्रक को शहर की जनकगंज मंडी की तरफ जाने दिया।  दोनों आरक्षकों का आचरण वरिष्ठ अधिकारियों को संदिग्ध लगा।

ये भी पढ़ें – Share Market : मजबूती के साथ खुले बाजार, Sensex और Nifty दोनों में तेजी जारी

दोनों पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना एसपी अमित सांघी को दी, जिसके बाद एसपी ने आरक्षक समीर खान और आरक्षक अवधेश राजपूत को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया। एसपी ने सीएसपी नागेंद्र सिंह की इसकी जाँच सौंपते हुए 7 दिनों ने रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, इतने में मिल रहा 10 ग्राम सोना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews