Gwalior News : निर्वाचन कार्य में लापरवाही की सजा, दो कर्मचारी निलंबित

after-the-negligence-of-the-"Sarkar-apke-dwar"-program

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। प्रदेश में निर्वाचन जारी है। पंचायत चुनावों (panchayat elections) के दो चरण का मतदान हो चुका है और 6 जुलाई को नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने सभी कर्मचारियों को इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिये है बावजूद इसके कुछ कर्मचारी इसमें लापरवाही करते हैं।

यह भी पढ़े…ओवैसी का तंज, बेरोजगारी महंगाई और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के लिए अकबर, औरंगजेब जिम्मेदार

ग्वालियर नगर निगम के दो लापरवाह कर्मचारियों को इसी के चलते निलंबन की सजा मिली है। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर और नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के अनुमोदन पर नगर निगम के उपायुक्त सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर संग्रहक राजकुमार कोष्ठा और विष्णु शिवहरे को निलंबित कर दिया है। इन दोनों निगम कर्मचारियों को ड्यूटी मतदाता पर्ची की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिसमें इन्होंने संतोषजनक कार्य नहीं किया। इसलिए इन्हें निलंबन की सजा दी गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews