Gwalior News : घर में घुसकर रिटायर्ड टीचर से लूट, कोचिंग का ताला तोड़कर चुराए 4 लाख रुपये

Gwalior News : घर में घुसकर रिटायर्ड टीचर से लूट, कोचिंग का ताला तोड़कर चुराए 4 लाख रुपये

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पुलिस की सख्ती के बावजूद ग्वालियर में बदमाश पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।  पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े किये हैं।  बदमाशों ने अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उसे धमकाकर लूट की घटना को  अंजाम दिया वहीं एक कोचिंग सेंटर को निशाना बनाकर उसमे रखे 4 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

ग्वालियर में पुलिस और बदमाश तू डाल डाल मैं पात पात वाला खेल खेल रहे हैं। बदमाश घटना को अंजाम देते हैं पुलिस मेहनत कर उसे पकड़कर जेल भेज देती है फिर कोई और बदमाश नई घटना कर पुलिस को चुनौती दे देता है।

ये भी पढ़ें – सरकार लाई MyGov इंडिया Seva Samarpan Quiz प्रतियोगिता, 50 हजार तक जीतने का मौका

जानकारी के मुताबिक जनकगंज थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर में रहने वाली एक बुजुर्ग रिटायर्ड महिला टीचर के घर में दो बदमाश घुसे वो अकेली रहती हैं , बदमाशों ने उन्हें डराया धमकाया और उनके साथ से सूने की चूड़ियां उतरवाई और उनके पास मौजूद 2000 रुपये छीने और भाग गए।  सोने की चूड़ियों का वजन करीब 3 तोले बताया गया है।   जनकगंज थाना पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।  एसपी अमित सांघी का कहना है कि कुछ संदिग्ध की जानकारी मिली है बदमाशों को जल्दी गिरफ्तार कर लेंगे।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : Video- कांग्रेस के धरने में गूंजा – महंगाई डायन खाये जात है..

उधर दो नकाबपोश बदमाशों ने ग्वालियर थाना क्षेत्र के हजीरा में स्थित अवस्थी कोचिंग के ताले तोड़कर कोचिंग में रखे करीब 4 लाख रुपये चुरा लिए और फरार हो गए।  घटना बहुत इत्मीनान से की गई।  चोरों ने कोचिंग का ताला तोड़ा और सीधे उस टेबल पर पहुंचे और ड्रॉवर को तोड़ा और उसमें रखे रुपये निकाले और भाग गए। खास बात ये हैं किये कोचिंग एक मल्टी में है इसलिए चोरों का पूरा मूवमेंट सीसीटीवी में कैद हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और  मामला दर्ज कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”625463720″]

[dgv_vimeo_video id=”625464376″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews