
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अवैध हथियार तस्करों ( Illegal arms smuggler) के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) को एक बार फिर सफलता मिली है, पुलिस ने एक ऐसे हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है जो हथियार बेचने के लिए बाजार में खड़ा था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार तस्कर व्हाट्स एप के जरिये अवैध हथियारों की डील करता है, पुलिस को अंदेशा है कि तस्कर का कनेक्शन किसी बड़े हथियार तस्कर गिरोह से हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर की मुरार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिकोनिया के पास एक युवक हथियारों के साथ मौजूद है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद दबिश देकर युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर के दो देशी कट्टे बरामद हुए। साथ ही 45 राउंड भी मिले।
ये भी पढ़ें – MP Corona Update: 11 दिन में 102 नए केस, आज फिर 7 पॉजिटिव, इन जिलों में बढ़ी टेंशन
पुलिस ने जब बदमाश से पूछताछ की और उसके मोबाइल की जाँच की तो मालूम चला कि ये एक व्हाट्स एप पर हथियार के फोटो पोस्ट कर उसको दिखाकर उसकी डील करता है। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने एक और युवक का नाम बताया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें – Ticket कैंसिल करने पर अब तुरंत मिलेगा रिफंड, उठायें IRCTC की इस सेवा का लाभ
मुरार थाने के टीआई शैलेन्द्र भार्गव का कहना है कि गिरफ्तार हथियार तस्कर को रिमांड पर लिया जाएगा जिससे इससे गहराई से पूछताछ की जा सके। पुलिस ने आशंका जताई है कि गिरफ्तार आरोपी का संपर्क किसी बड़े हथियार तस्कर गिरोह से हो सकता है।
[dgv_vimeo_video id=”628110018″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

