गोल्ड रखकर लोन लेते हैं तो हो जाइये सावधान, 1 करोड़ से ज्यादा का सोना लेकर मैनेजर गायब, FIR दर्ज

गोल्ड रखकर लोन लेते हैं तो हो जाइये सावधान, 1 करोड़ से ज्यादा का सोना लेकर मैनेजर गायब, FIR दर्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। देश में कुछ फाइनेंस कंपनियां गोल्ड गिरवी रखकर लोन (Loan Against Gold) देती हैं, ऐसी ही एक कम्पनी मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड (Manappuram Finance Limited)। इसकी बहोड़ापुर थाना (Gwalior Police) क्षेत्र के विनय नगर में स्थित शाखा के मैनेजर पर 1 करोड़ से ज्यादा के गोल्ड के गबन का आरोप है। कम्पनी के अधिकारियों की जाँच के बाद पुलिस में शिकायती आवेदन दिया गया जिसके आधार पर पुलिस ने तत्कालीन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार मणप्पुरम फाइनेंस कम्पनी की विनय नगर शाखा (Gwalior News) से भारी मात्रा में गिरवी रखे सोने के गायब होने की शिकायत पिछले दिनों सोना गिरवी रखने वालों ने कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों से की। बताया गया कि 4 जुलाई  2021 से 18 अक्टूबर 2021 के बीच लोन के लिए रखे गए 4 किलो 297 ग्राम सोने का फर्जीवाड़ा कर गबन किया गया है।  गायब हुए सोने की कीमत 1 करोड़ 97 लाख बताई गई।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : कर्मचारी ने दुकान पर पी लिया कीटनाशक, दुकानदार पर लगाए गंभीर आरोप

शिकायत के बाद कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों के कान खड़े हुए, उन्होंने अपने लेवल पर जाँच की।  कम्पनी के रीजनल मैनेजर (आगरा) जस्टिन साजी ने आवेदन देकर बहोड़ापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्कालीन ब्रांच मैनेजर ऋषि कुमार गुप्ता के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया, उधर पुलिस को आशंका है कि जिन लोगों ने सोना गिरवी रखकर लोन निकाला वो भी इस रैकेट में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि जिन आवेदकों ने शिकायत की थी उनके फोन नहीं उठ रहे।

ये भी पढ़ें – MP : स्कूल शिक्षा में मध्यप्रदेश की लंबी छलांग, राजधानी दिल्ली को छोड़ा पीछे, टॉप 10 बनाई जगह

एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) का कहना है कि मामला गंभीर है 1 करोड़ से अधिक कीमत के सोने के गबन का मामला है।  पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”714430769″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews