
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जीआर मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे जूनियर डॉक्टर्स ने एक IPS अधिकारी के साथ ना सिर्फ अभद्रता की बल्कि उनका मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीन ली और उनके PSO के साथ मारपीट की। घटना बीती रात गश्त के दौरान हुई। सुबह होते ही पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के सीनियर बॉयज हॉस्टल को पुलिस छावनी बना दिया और सर्चिंग कर ना सिर्फ मोबाइल और चाबी बरामद की बल्कि आरोपी जूनियर डॉक्टर्स को पकड़कर पुलिस थाने पहुंचा दिया। पुलिस के एक्शन के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और दूसरे जूनियर डॉक्टर्स मीटिंग्स कर रहे है।
एडिशनल एसपी मृगाखी डेका (Gwalior Police) ने बताया कि सीएसपी मुरार/डीएसपी क्राइम ऋषिकेश मीणा (IPS) मंगलवार को नाइट गश्त पर थे। देर रात करीब 2 बजे जब वे जी आरमेडिकल कॉलेज (G R Medical College Gwalior) रोड से गुजर रहे थे तब कुछ लड़के वहाँ शराब पीते दिखाई दिये उन्होंने रोकने की कोशिश की तो वे सब मेडिकल कॉलेज के सीनियर बॉयज़ हॉस्टल की तरफ गाड़ी लेकर भागे। IPS मीणा ने जब उनका पीछा किया और हॉस्टल पहुंचे तो उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनके साथ अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीन ली, गाड़ी की हवा निकाल दी। जब उनके PSO ने बीच बचाव किया तो उसके साथ मारपीट की।
ये भी पढ़ें – लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 5 तत्काल प्रभाव से निलंबित, 211 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंचा। मेडिकल कॉलेज मैनेजमेंट को सूचना दी। सुबह करीब 5 बजे बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स फिर पहुंचा। लड़कों को बाहर बुलाया लेकिन जब वे नहीं आये तो सर्चिंग की तो हॉस्टल से IPS मीणा का मोबाइल और चाबी बरामद की गई एवं जूनियर डॉक्टर्स को पकड़कर पुलिस थाने पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हम पूछताछ कर रहे हैं ये एक गंभीर अपराध है। जो भी क़ानूनी कार्रवाई होगी की जायेगी।
ये भी पढ़ें – Hindi Diwas 2022: चेतना जागृत-भावनात्मक जुड़ाव में कारगर है हिंदी, भारतीय अस्मिता की अखंड पहचान
[dgv_vimeo_video id=”749433116″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

