
MP Election 2023 : अपनी विधानसभा में दिन रात जनसंपर्क में लगे ऊर्जा मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर अचानक बीमार हो गए हैं, उन्हें सिविल अस्पताल (हजीरा) ग्वालियर में भर्ती कराया गया है , डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं, डेंगू मलेरिया की जाँच के लिए मंत्री के ब्लड सेम्पल पैथोलोजी लैब भेजे गए हैं।

आज से कुछ दिन बाद 17 नवंबर को मतदान होना है, सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में लगे हैं , भाजपा प्रत्याशी, उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर विधानसभा में प्रचार कर रहे हैं , आज सुबह उन्हें अचानक तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें उनकी की विधानसभा में बने सिविल अस्पताल (हजीरा) ग्वालियर में भर्ती कराया गया ।
डॉक्टर्स बोले , डेंगू मलेरिया की जाँच भी कराई है
उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि जब मंत्री जी अस्पताल लाया गया तब उन्हें सर्दी लग रही थी , सर्दी जुकाम था, हाथ पैर दुःख रहे थे हालाँकि उनका ऑक्सीजन लेवल सही है, हमें ब्लड सेम्पल ले लिया है और डेंगू मलेरिया सहित अन्य जाँच के लिए उसे भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद फिर उस हिसाब से इलाज किया जायेगा।
मंत्री समर्थक मायूस, कर रहे जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी कार्यशैली की वजह से अलग पहचान रखते हैं, वे अपने क्षेत्र की जनता के बीच रहते हैं उनका हालचाल पूछते है, उनके दरवाजे पर बैठकर रोटी सब्जी खाते हैं, चुनाव के लिए आशीर्वाद स्वरुप 1 रुपया मांगते हैं, उनके बीमार होने से उनके समर्थक परेशान और मायूस हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”883519521″]
[dgv_vimeo_video id=”883519577″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

