16 मई से 10 जून तक बंद रहेंगे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, इन मामलों पर हो सकेगी सुनवाई

madhya pradesh highcourt

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर और इंदौर व ग्वालियर खंडपीठ में ग्रीष्मकालीन अवकाश आज 16 मई से शुरू हो रहा है। समर वेकेशन के दौरान 16 मई से 10 जून तक हाईकोर्ट सामान्य सुनवाई के लिए बंद रहेंगे। हालांकि स्पेशल वेकेशन बेंच के समक्ष अर्जेंट मामले सुने जाएँगे।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2022: 4 दिन फिर बंद रहेंगे बैंक, चेकबुक-पासबुक के काम होंगे प्रभावित! जानें डिटेल्स

जबलपुर स्थित मुख्य पीठ और इंदौर एवं ग्वालियर की खंडपीठ दिनांक 16 मई 2022 से 10 जून 2022 तक सामान्य सुनवाई के लिए बंद रहेंगे। क्योंकि 10 जून को शुक्रवार है अतः हाईकोर्ट का सामान्य कामकाज सोमवार दिनांक 13 जून 2022 से शुरू होगा। हालांकि आपातकालीन एवं अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर मुख्य पीठ में हो सकती है। इसके लिए डेटशीट घोषित कर दी गई है। मई के महीने में 17, 19, 23, 26, 30 और जून के महीने में 2, 6 एवं 9 तारीख को सुनवाई होगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगा एक और तोहफा! 27312 रुपए बढ़ेगी सैलरी, जानें ताजा अपडेट

अवकाश की अवधि के दौरान, अत्यावश्यक दीवानी या आपराधिक मामले जिन्हें एक डिवीजन बेंच द्वारा सुना जाना आवश्यक है, को एक डिवीजन बेंच के समक्ष रखा जाएगा जिसमें वरिष्ठ सिटिंग जज और अन्य उपलब्ध सदस्य शामिल होंगे।यदि किसी भी तिथि को कोई खंडपीठ उपलब्ध नहीं है तो खंडपीठ के मामलों को उसी तारीख को उपलब्ध डिवीजन बेंच के समक्ष इंदौर या बेंच ग्वालियर में बेंच में सूचीबद्ध किया जाएगा और वर्चुअल मोड के माध्यम से सुनवाई की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews