MP के लाल का एक और कमाल, अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने इंग्लिश चैनल पार कर रचा इतिहास, सीएम शिवराज ने दी बधाई

MP के लाल का एक और कमाल, अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने इंग्लिश चैनल पार कर रचा इतिहास, सीएम शिवराज ने दी बधाई

MP News : ग्वालियर निवासी अंतरराष्ट्रीय तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया ने अब डोवेर लंदन और ओडिंगम फ्रांस के बीच इंग्लिश चैनल two way की 72 किलोमीटर की दूरी को पार कर नया इतिहास रचा है। ऐसा करने वाले सतेंद्र एशिया के पहले तैराक बन गए हैं, सतेंद्र की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने सतेंद्र को बधाई दी है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के लाल सतेंद्र सिंह लोहिया कहने को तो दिव्यांग तैराक हैं लेकिन उनके बुलंद हौसले उनके इरादे मजबूत रखते हैं , पांच साल पहले इंग्लिश चैनल पार करने वाले और फिर नार्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले स्विमर बनने वाले अंतर राष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेंद्र ने फिर कमाल किया है।

सतेंद्र ने 70 किलोमीटर की दूरी 31 घंटे 49 मिनट में पूरी, एशिया के पहले तैराक बने  

बुधवार को सतेंद्र सिंह लोहिया ने इंग्लिश चैनल two way पार कर नया इतिहास रच दिया, सतेंद्र ने 70 किलोमीटर की दूरी 31 घंटे 49 मिनट में पूरी की जो अब तक किसी एशियन द्वरा बनाया गया एक रिकॉर्ड है , सतेंद्र की इस उप्बधि से ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में ख़ुशी की लहर है।

सीएम शिवराज ने दी बधाई – आपकी इस उपलब्धि ने मध्य प्रदेश एवं सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देते हुए ट्वीट किया – अंतर राष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेन्द्र सिंह लोहिया को लंदन के डोवेर और फ्रांस के Wissant के बीच स्थित विश्व प्रसिद्ध English Channel two way पार करने पर हार्दिक बधाई। आपकी इस उपलब्धि ने मध्य प्रदेश एवं सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित किया है। आप इसी तरह आगे बढ़ते रहे और देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करें, शुभकामनाएँ।

खेल मंत्री सिंधिया ने ट्वीट किया – समर्पित है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा – मध्य प्रदेश के चंबल के लाल अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेंद्र लोहिया को लंदन के डोवेर और फ्रांस के Wissant के बीच स्थित विश्व प्रसिद्ध English Channel two way को पार करने पर हार्दिक बधाई। आपने सजीव प्रमाण दिया है कि अगर आपकी लगन पक्की है और हृदय समर्पित है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

गृह मंत्री का ट्वीट –  चंबल के लाल का एक और कमाल

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया – चंबल के लाल का एक और कमाल, नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बनने के बाद ग्वालियर के सतेंद्र सिंह लोहिया ने अब डोवेर लंदन और ओडिंगम फ्रांस के बीच इंग्लिश चैनल two way की दूरी को पार कर नया इतिहास रचा है। देश एवं प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।

ग्वालियर सांसद शेजवलकर ने सतेंद्र को फोन पर दी बधाई 

ग्‍वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने नई दिल्‍ली से सतेंद्र सिंह लोहिया से इंग्‍लैण्‍ड फोन पर चर्चा कर इस उपलब्धि के लिये बधाई दी। श्री शेजवलकर ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से ग्‍वालियर का नाम पूरे विश्‍व में गौरवान्वित हुआ है। उन्‍होंने सतेंद्र लोहिया से कहा कि आशा है कि भविष्‍य में भी इसी तरह अंतरराष्ट्रीय -राष्‍ट्रीय स्‍तर की प्रतियोगिता जीतकर ग्‍वालियर और मध्‍य प्रदेश का मान-सम्‍मान बढाओगे।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews