पुलिसवाले की पिटाई, पुलिस ही काम न आई… वीडियो वायरल

पुलिसवाले की पिटाई, पुलिस ही काम न आई… वीडियो वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में गुरुवार को पुलिस (Gwalior Police) के सब इंस्पेक्टर की सरेआम पिटाई के बाद इस बात का अंदाजा हो गया कि यहाँ दबंग कितने बेख़ौफ़ हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि पीड़ित पुलिसवाले ने खुद अपना वीडियो (Gwalior Police Video Viral) जारी कर अपने ही विभाग की पोल खोल दी है।

ग्वालियर के मुरार थाने (Gwalior Police) में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अतर सिंह कुशवाह के साथ गुरुवार दोपहर उनके ही थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। एसआई कुशवाह एक केस की विवेचना के सिलसिले कार से जा रहे थे। रास्ते में एक बड़ी सी गाड़ी गलत तरीके से खड़ी थी जिसके कारण ट्रैफिक जाम हो रहा था।

ये भी पढ़ें – दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति Gautam Adani की कंपनी को Loan की जरूरत, जानिए इसकी वजह

कार से उतरकर उन्होंने युवक को गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहा तो वो भड़क गया और उसने सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट कर दी। इस बीच एक निजी अस्पताल से संचालक निकल कर आये, उन्होंने बीचबचाव किया लेकिन फिर भी युवक ने मारपीट की और भाग गया। एसआई अतर सिंह ने घटना के बारे में मीडिया को भी बताया था।

ये भी पढ़ें – एयरफोर्स ने जारी किए अग्निवीरों के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

पीड़ित SI अतर सिंह ने घटना के बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिसमें वे अपने ही पुलिस थाने के स्टाफ पर उनकी मदद नहीं करने के आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में एसआई अतर सिंह कह रहे हैं कि “आज के बाद थाने के किसी भी व्यक्ति के साथ यदि कोई घटना घटेगी, मैं बिलकुल भी नहीं जाऊंगा क्योंकि मेरे साथ घटना घटी थाने का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा, चिल्ला चिल्ला कर मैंने बुलाया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की, यदि पुलिस इसी तरह मदद नहीं करेगी और मजाक उड़ाएगी तो पुलिस इसी तरह पिटेगी।” एसआई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”732378107″]

[dgv_vimeo_video id=”732378193″]

[dgv_vimeo_video id=”732378530″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews