
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने आज ग्वालियर (Gwalior News) पहुंचकर महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा (BJP mayor candidate Suman Sharma) का नामांकन फॉर्म भरवाया। सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम सिंह तोमर, राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह , पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में सुमन शर्मा का नामांकन फॉर्म भरवाने से पहले सीएम शिवराज सहित सभी लोग पड़ाव पुल के नीचे स्थित प्रसिद्द मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंचे और फिर उन्होंने नामांकन भरवाए। सीएम शिवराज ने प्रत्याशी चयन में पार्टी की गाइडलाइन बताते हुए कांग्रेस पाए निशाना साधा।

ये भी पढ़ें – चार दिन बाद दिन शुरू होगी IRCTC की भारत गौरव श्री रामायण यात्रा, नहीं कराई बुकिंग तो जल्दी करें
सीएम शिवराज ने प्रत्याशी सुमन शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि जमीन से जुडी कार्यकर्ता हैं, उन्हें जब केआरजी कॉलेज की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया था तो उन्होंने कॉलेज का काया पलट कर दिया था। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) की तारीफ करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे दोनों केंद्र में मध्य प्रदेश (MP News) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिसका लाभ फायदा मध्य प्रदेश और ग्वालियर को रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ग्वालियर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”721391868″]
[dgv_vimeo_video id=”721392916″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

