ग्वालियर की सड़कों पर अचानक निकली खूबसूरत घोड़ों की फौज, सामने आई ये बड़ी वजह

ग्वालियर की सड़कों पर अचानक निकली खूबसूरत घोड़ों की फौज, सामने आई ये बड़ी वजह

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की सड़कों पर शुक्रवार को 18 खूबसूरत घोड़ों की फौज को निकलता देख शहर के लोग चौंक गए। घोड़ों के ऊपर बैठे घुड़सवारों को देखकर इतना तो समझ आ गया ये सेना या BSF की पलटन नहीं है। लोगों के साथ पुलिस के लिए भी बड़ी संख्या में घोड़े आश्चर्य का विषय थे। जानकारी हासिल करने के बाद पता चला कि घोड़ों की ये फौज ग्वालियर में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई है।

CM Shivraj ने दिए सीपीए समाप्त करने के निर्देश, भोपाल की सड़कों को लेकर अहम बैठक

दरअसल ग्वालियर में 21 अगस्त से दक्षिण भारत की किसी फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है। इस फिल्म में घोड़ों की भी अहम भूमिका है। ग्वालियर में किले और जीवाजी विश्व विद्यालय परिसर में फिल्म की शूटिंग होनी है इसीलिए दक्षिण भारत से ये घोड़े लाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि बीती रात जब पांच मिनी ट्रक ने लाये गए 18 घोड़े ग्वालियर में विक्की फैक्ट्री से प्रवेश किये तो झांसी रोड थाना पुलिस ने उन्हें रोक लिया। शंका होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन जब पता चला कि फिल्म की शूटिंग के लिए घोड़े आये हैं तो लीगल डॉक्यूमेंट देखने के बाद उन्हें शहर में आने दिया गया। फिल्म यूनिट के लोग गाड़ियों को लेकर फूलबाग मैदान में आ गए। आज सुबह जब घोड़ों को मिनी ट्रक से बाहर निकाला गया तो वे सबके लिए कौतूहल का विषय बन गए। घुड़सवार घोड़ों को लेकर शहर की सड़कों पर निकल गए।

पूरे मामले पर सीएसपी नागेंद्र सिकरवार ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि किसी फिल्म की शूटिंग के लिए यूनिट के साथ घोड़े आये हैं उनके पास लीगल डॉक्यूमेंट हैं। चूंकि शुक्रवार को मुहर्रम के कारण शहर में बहुत भीड़ थी और घोड़ों को देखकर लोग आश्चर्य कर रहे थे। जगह जगह चैकिंग पॉइंट लगे थे, पुलिस ने इस बात का ध्यान रखा कि किसी को परेशानी ना हो इसलिए फिल्म यूनिट से पूछताछ भी की गई थी।

[dgv_vimeo_video id=”589936086″]

[dgv_vimeo_video id=”589936254″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews