दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) 26 और 27 मार्च के दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया प्रात: 9 बजे हवाई जहाज द्वारा दिल्ली से ग्वालियर आएंगे। सिंधिया दो दिनों तक ग्वालियर (Gwalior News) में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

मार्च के पहले पखवाड़े में ग्वालियर के तीन दिवसीय दौरे पर आये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब मार्च के अंतिम पखवाड़े में दो दिवसीय दौरे पर 26 और 27 मार्च को ग्वालियर आ रहे हैं। वे 26 मार्च को ग्वालियर आते ही एयरपोर्ट से सीधे कलेक्ट्रेट सभागार जायेंगे जहाँ वे सुबह 11 बजे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे।

ये भी पढ़ें – MP के अधिकारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा, CM कार्यालय से जल्द मिलेगा अनुमोदन! केंद्र को भेजे गए नाम

गौरतलब है कि पिछली बैठक में सिंधिया ने ग्वालियर शहर के लिए 2050 को ध्यान में रखते हुए 1100 करोड़ रुपये की विस्तृत पेयजल योजना पर चर्चा की थी और इसकी DPR बनाने के निर्देश दिए थे। साथ ही सीवेज के लिए भी नगर निगम कमिश्नर को DPR बनाने के निर्देश दिए थे। सिंधिया के दौरे की सूचना के बाद जिले के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें – सरकार का बड़ा फैसला, चाहें कितनी बार MLA बने हो, पेंशन एक टर्म की मिलेगी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार से समीक्षा बैठक लेने के बाद सिंधिया दोपहर 2:50 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में नगर निगम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे ग्वालियर से चीनौर जाएंगे और ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 7:15 बजे ग्वालियर में नवीन राजस्व भवन संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी, संजीवनी क्लीनिक व पार्कों को गोद लेने के संबंध में बैठक लेंगे।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News: ओबीसी आरक्षण की सुनवाई से श्री कौरव ने खुद को किया अलग

केंद्रीय मंत्री सिंधिया 27 मार्च को प्रात: 8:30 बजे गोरखपुर – वाराणसी स्पाइस जेट फ्लाईट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे नगर निगम द्वारा निर्मित जलालपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को देखने जायेंगे । प्रात: 11:30 बजे एमआईटीएस पहुँचकर जीडीसीए की वार्षिक जनरल मीटिंग में शामिल होंगे। इसके बाद यहीं पर चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक जनरल मीटिंग लेंगे। सिंधिया दोपहर 12:10 बजे बिरला हॉस्पिटल जायेंगे और वहीँ से एयरपोर्ट पहुंचकर दोपहर 12:40 बजे हवाई जहाज से नई दिल्ली चले जायेंगे ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews