केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में किया Diwali पूजन, पटाखों को लेकर कही ये बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में किया Diwali पूजन, पटाखों को लेकर कही ये बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पूरे देश में दिवाली (Diwali 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में दिवाली पूजन किया। वे भाजपा मुख्यालय पहुंचे और पार्टी द्वारा आयोजित दिवाली पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय “मुखर्जी भवन” में पार्टी ने सामूहिक लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम आयोजित कर दिवाली मनाई। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेट और पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ राम की नगरी अयोध्या का नाम, 15 लाख दीपों से सजा शहर 

महालक्ष्मी पूजन के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि देश में हर्ष और उल्लास का माहौल है।  ये दिवाली इसलिए भी विशेष है क्यों कि अयोध्या में ऐतिहासिक दिवाली मनाई गई है। मैं सभी भाइयों बहनों को दिवाली की शुभकामनायें देता हूँ।

ये भी पढ़ें – Diwali पर निकलने से पहले देख लें IRCTC की लिस्ट, आज रद्द हुईं 190 ट्रेन

केंद्रीय मंत्री से सभी से सुरक्षित दिवाली मनाने का आह्वान करते हुए अपील की कि पटाखे कम चलाएं और पर्यावरण की रक्षा में मदद करें।

[dgv_vimeo_video id=”763332562″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews