
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। वन विभाग (Forest Department) के अधिकारी का रिश्वत (Bribe) मांगते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें एक अधिकारी रिश्वत मांगता हुआ दिखाई दे रहा है। बात सवा लाख रुपये रिश्वत की हो रही है।बताया जा रहा है कि रिश्वत की मांग कर रहा अधिकारी वन विभाग का लेखा पाल है।शिकायतकर्ता ने खुद वीडियो बनाकर वायरल किया है।
जानकारी के अनुसार बड़ा गांव में क्रेशर की NOC देने के नाम पर वन विभाग का लेखा पाल राम लखन बरुआ सवा लाख की रिश्वत मांगता (Video demanding bribe goes viral) दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी मामले को दबाने में लगे हैं।
ये भी पढ़ें – MP: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, एमओयू साइन, बनेगा रोडमेप, सभी जिलों को मिलेगा लाभ
आरोप है कि लेखा पाल DFO के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। इस मामले पर वन विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, उधर खबर है कि पीसीसीएफ ने मामले की जाँच के आदेश दे दिए हैं। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
[dgv_vimeo_video id=”719038603″]
[dgv_vimeo_video id=”719038422″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

