हिन्दू महासभा नेता का वीडियो जारी, कहा इस वर्ग विशेष से नहीं मांगेंगे वोट

हिन्दू महासभा नेता का वीडियो जारी,  कहा इस वर्ग विशेष से नहीं मांगेंगे वोट

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नगरीय निकाय चुनावों (MP Urban Body Elections 2022) की सरगर्मी के बीच आज शनिवार को एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिन्दू महासभा (Hindu Mahasabha) के नेता एवं ग्वालियर (Gwalior News) नगर निगम के वार्ड क्रमांक 44 से संभावित प्रत्याशी ने मुसलमानों के वोटों के बहिष्कार का एलान किया है।

शहर के कई सामाजिक संगठनों से जुड़े एवं श्रीअचलेश्वर मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ने आज एक वीडियो जारी कर शहर में सनसनी फैला दी है। उन्होंने कहा है कि मुझे मेरी पार्टी हिन्दू महासभा ने वार्ड क्रमांक 44 से उम्मीदवार बनने के लिए कहा है, मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूँ लेकिन मैंने पार्टी से कह दिया है कि मैं वार्ड के मुसलमान वोटर्स के घर वोट मांगने नहीं जाऊंगा।

ये भी पढ़ें – Indian Railways चला रहा 8 मानसून स्पेशल ट्रेन, IRCTC पर देखें पूरी डिटेल

वीडियो में हरिदास अग्रवाल ने कहा कि वार्ड क्रमांक 44 हिन्दू महासभा का गढ़ है यहाँ से कई उम्मीदवार जीतकर पहुंचे हैं। वे पार्टी के कहने पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन मेरी शर्त है कि मैं वार्ड में रहने वाले 800 मुसलमान मतदाताओं की चौखट पर वोट मांगने नहीं जाऊंगा।

ये भी पढ़ें – सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Top 3 Best CNG Sedan Car का माइलेज बड़ा ही जबरदस्त

मैं केवल हिन्दुओं की चौखट पर जाऊंगा, जीत हार परमात्मा के हाथ में हैं। इसकी वजह बताते हुए हरिदास अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे देश में मुसलमान हिंसा कर रहे हैं , कश्मीर में पंडितों पर हमले हो रहे हैं , बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हिंसा हो रही है इसलिए मेरा संकल्प है कि मैं गैर हिन्दुओं के घर वोट मांगने नहीं जाऊंगा।

ये भी पढ़ें – Photos: Irrfan Khan के बेटे बाबिल को देखकर रह जाएंगे दंग, फैन्स ने कहा इरफान की फोटोकॉपी

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है लेकिन किसी भी दल का नेता इस पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। आपको बता दें कि हिन्दू महासभा के नेता हरिदास अग्रवाल का ये वक्तव्य चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में भी आता है। क्योंकि आयोग के निर्देश हैं कि कोई भी प्रत्याशी जाति या धर्म के नाम पर वोट नहीं मांग सकता।  बहरहाल ये विचार हरिदास अग्रवाल के निजी विचार हैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इसे सिर्फ जनता तक पहुंचा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”719353268″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews