
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। तीखी मिर्ची और चटपटी चटनी (spicy chutney) खाने के बाद लोग पानी या मीठा मांगते हैं लेकिन यदि कोई एक दूसरे के खून का प्यासा हो जाये और मारपीट करने लगे तो आप कहेंगे। जी हाँ हम सही कह रहे हैं ग्वालियर (Gwalior News) में शनिवार को ऐसा ही हुआ। आइये आपको बताते और दिखाते हैं पूरा मामला।
सर्दियों का मौसम है, लोग चटपटा और तीखा खाना पसंद करते हैं। स्ट्रीट फूड्स की दुकानों पर युवाओं की भीड़ लगती है। ग्वालियर के फूलबाग चौराहे के पास खुले मैदान में चाट, पावभाजी, पुलाव, मोमोज, छोले भटूरे आदि के ठेले लगते हैं। रोज की तरह आज भी यहाँ भीड़ थी लड़के लड़कियां यहाँ स्वादिष्ट और तीखे चटपटे व्यंजनों का आनंद ले रहे थे तभी वहां कुछ लड़कों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
ये भी पढ़ें – 31 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश में खुलेंगे स्कूल? सीएम शिवराज ने बुलाई बड़ी बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला
हुआ यूँ कि दो दोस्त एक ठेले पर पावभाजी खा रहे थे, दोनों दोस्त एक ही प्लेट में खा रहे थे कि अचानक दोनों में झगड़ा शुरू हो गया, मुंहवाद से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया, एक ने बेल्ट उतार ली, लात घूंसे चलने लगे, दूसरे ने उठाकर पत्थर मार दिया, लेकिन लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
ये भी पढ़ें – गरजे पूर्व विधायक, अधिकारियों की चमड़ी काटकर भूसा भरने की दी धमकी
बताया जा रहा है कि एक दोस्त ने पावभाजी के साथ मिली चटपटी चटनी ज्यादा खा ली जिसपर दूसरे दोस्त ने एतराज जताया और इसी चटपटी चटनी को लेकर दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। वहां खड़े लोगों में किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। आप भी वीडियो देखिये। गालियां होने के कारण हमने वीडियो का ऑडियो बंद कर दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”671456940″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

