मध्यप्रदेश में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश भर में बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश देखी जा रही है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, रीवा उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर जैसे शहरों में स्थिति को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से अजनार नदी उफान पर है। नदी में इतना ज्यादा पानी है कि आसपास की कॉलोनियों डूब चुकी है और कुछ इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Must Read- Government Job 2022 : यहाँ 32 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 22 सितंबर से पहले करें आवेदन

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर जिले में बहुत भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है। इसी के साथ रीवा, नर्मदापुरम, शहडोल, उमरिया, कटनी, डिंडोरी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, सिवनी, बालाघाट और देवास जिले में मानसून को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे ऐसा होगा मौसम

स्काईमेट एजेंसी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश होगी। मध्यप्रदेश के शेष बचे हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राजस्थान में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। ओडीशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कोंकण, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए गए हैं। कर्नाटक, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में हल्की बारिश का अनुमान है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews