प्रदेश के 16 जिलों में पोलियो संक्रमण का हाई रिस्क, 18 सितंबर को चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान

प्रदेश के 16 जिलों में पोलियो संक्रमण का हाई रिस्क, 18 सितंबर को चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के लगभग 16 जिलों में पोलियो संक्रमण फैलने की आशंका जताई गई है। इन जिलों में इंदौर, भोपाल और ग्वालियर भी शामिल है। इसी को देखते हुए अब यहां पर 18 सितंबर को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा और 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

जिन जिलों को चिन्हित किया गया है वहां पर कुछ लोगों के अफगानिस्तान से लौट कर आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा दूसरे मापदंडों को देखते हुए 16 जिले हाई रिस्क पर हैं।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अभी भी पोलियो वायरस एक्टिव है। पिछले साल जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था, तो वहां से निकलकर लोग अलग-अलग देशों में गए थे। यूएस सहित अन्य देशों में पोलियो का संक्रमण पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अफगानिस्तान से जो लोग बाहर निकले हैं, उनकी वजह से अन्य देशों में पोलियो संक्रमण पहुंचा होगा। इसीलिए हाई रिस्क जिलों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।

Must Read- रीवा लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 40 हजार की रिश्वत लेते ASI पकड़ा

16 हाई रिस्क जिलों में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, खरगोन, सतना, श्योपुरी, दतिया, कटनी, भिंड, विदिशा, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, निवाड़ी और नरसिंहपुर शामिल है। मामले को लेकर राज्य टीकाकरण अधिकारी संतोष शुक्ला का कहना है कि 16 जिलों में संक्रमण की आशंका है। इसी को देखते हुए पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। उसमें 0 से 5 साल तक के बच्चों को 100% पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews