हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, 24 से अधिक संगीन अपराध थे दर्ज

हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, 24 से अधिक संगीन अपराध थे दर्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुरैना (Morena News) जिले के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की ग्वालियर (Gwalior News) में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। हत्या का कारण प्लाट का विवाद बताया जा रहा है। मृतक पर मुरैना के पोरसा थाने में 24 से अधिक अपराध दर्ज हैं। घटना के बाद बदमाश भाग गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस रूम को सूचना मिली थी कि झाँसी रोड थाना क्षेत्र के पिपरई गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद झाँसी रोड थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस को मौके पर भेजा गया। वे खुद घटना स्थल पर गए, पड़ताल के बाद सामने आया कि बदमाशों ने गोली मारकर व्यक्ति की हत्या की है।

ये भी पढ़ें – एमपी बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए 15 जनवरी तक मौका

एडिशनल एसपी ने बताया कि जाँच में सामने आया कि मृतक का नाम भूरा चौधरी उर्फ़ भूरा नाई है ये मुरैना जिले के पोरसा का रहने वाला है और हिस्ट्रीशीटर (History sheeter) है।  उसके खिलाफ 24 से अधिक अपराध दर्ज हैं।  उन्होंने बताया कि मृतक अपने दोस्तों के साथ दो मोटर साइकिल पर शीतला माता के दर्शन करने जा रहा था।  उसके दो दोस्त आगे निकल गए ये एक साथी के साथ पीछे रह गया।

ये भी पढ़ें – Dabra News : असुरक्षित बालिकाओ का आत्मरक्षा शिविर, नही सुन रही पुलिस

ये लोग पिपरई  गांव पहुंचे ही थे कि दो मोटर साइकिल पर पांच हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी। भूरा के साथ बैठा व्यक्ति भाग गया और गोली भूरा को लगी वो वहीं गिर गया। गोली मारने के बाद बदमाश भाग गए।  बाद में भूरा के साथ मौजूद व्यक्ति ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें –  हथियारबंद डकैत घुसे थे खदान में, 13 घंटे चली कार्यवाही में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा 

पुलिस ने बताया कि मृतक भूरा नाई उर्फ भूरा चौधरी मुरैना जिले के पोरसा गांव का रहने वाला था उस पर 24 से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं। वो मुरैना जिले के पोरसा थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।  कुछ संदिग्ध नाम सामने आये हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच सर्चिंग कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”660421331″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews