होशंगाबाद : 14 से 22 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू, आवश्यक सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त

lockdown

lockdown

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। जिले में 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए हैं। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण केस को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। इस दौरान दुकानें, पार्क, धार्मिक स्थल बंद रहेंगे, वहीं अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी।

ये भी देखिये – सीएम शिवराज सिंह बोले- लॉकडाउन नहीं कोरोना कर्फ्यू, सेवानिवृत्ति की अवधि बढ़ाएँ

डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में 14 अप्रैल से 22 अप्रैल 2021 प्रातः 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। कोरोना कर्फ्यू 14 अप्रैल को सुबह 6 बजे से लागू होगा। इस दौरान सभी इमरजेंसी एवं आवश्यक सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त होंगी। जिला प्रशासन इसे लेकर अलग से विस्तृत आदेश भी जारी करेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews