MP News : नरोत्तम मिश्रा ने किया पुलिस आवासों का लोकार्पण, कॉलोनी के नाम को लेकर कही बड़ी बात

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने किया पुलिस आवासों का लोकार्पण, कॉलोनी के नाम को लेकर कही बड़ी बात

इटारसी, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) आज बुधवार को इटारसी में पुलिस आवासों का लोकार्पण (Police Residences Inaugurated in Itarsi) किया। उन्होंने कहा कि हर समय मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले हमारे पुलिस जवान भी सुविधाओं के अधिकारी हैं। मेरी लगातार कोशिश है कि हमारे अधिक-से-अधिक जवानों के लिए सर्वसुविधायुक्त आवास की व्यवस्था हो जाए। उन्होंने कॉलोनी का नाम भी मां नर्मदा के नाम पर रखने की इच्छा जताई।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आज इटारसी में GRP व जिला पुलिस बल के जवानों के लिए सर्वसुविधायुक्त 120 आवास गृह व राजपत्रित अधिकारियों के लिए 20 आवासों के साथ कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, MP में जारी रहेगी यह योजना, अधिकारियों को दिए निर्देश

आवास गृहों का लोकार्पण करते समय गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब होशंगाबाद नर्मदापुरम हो गया है  मेरी इच्छा है कि मां नर्मदा के अनेक नामों में से कोई भी एक भी नाम यहाँ के जनप्रतिनिधि तय कर रख लें।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त का एक्शन, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews