नर्मदापुरम में रेत माफिया ने किया नायाब तहसीलदार और खनिज विभाग की टीम पर हमला, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

नर्मदापुरम में रेत माफिया ने किया नायाब तहसीलदार और खनिज विभाग की टीम पर हमला, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Narmadapuram News : मध्यप्रदेश में एक बार फी रेट माफियाओ का अधिकारियों पर हमले का मामला सामने आया है, इस बार नर्मदापुरम में रेत से भरी ट्रॉली पकड़ने पर नायब तहसीलदार और खनिज टीम पर माफिया ने पथराव कर दिया। घटना में जहां खनिज टीम के ड्राइवर का सिर फट गया। वही टीम में मौजूद अन्य सदस्य भी घायल हो गए, घटना में ड्राइवर  के सिर में 15 टांके आए हैं। हमले के बाद टीम मौके से किसी तरह जान बचाकर भागी  घटना गुरुवार देर शाम की है। शुक्रवार दोपहर में महिला अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

 कार्रवाई के बाद लौट रही थी टीम 
बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान खनिज विभाग की टीम के साथ शुक्रवार दोपहर 3 बजे देहात थाने पहुंची। कीर्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम 5.30 बजे वे जमीन का सीमांकन का काम पूरा कर लौट रही थीं। रास्ते में पांजरा गांव में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। हालांकि उन्हे ट्राली ड्राइवर को देखकर शक हुआ वही जैसे ही ट्रॉली चालक खनिज विभाग की टीम के पास से गुजरा अचानक वह  ट्रैक्टर से ट्रॉली को अलग कर  ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। टीम ड्राइवर की इस हरकत को देख समझ गई की रेट की ट्रॉली अवैध तरीके से लाई जा रही थी।

 टीम पर हमला 
इसके बाद नायब तहसीलदार कीर्ति ने रेत जब्त करने के लिए माइनिंग इंस्पेक्टर पिंकी चौहान, कृष्णा परस्ते को भी मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुँचकर जब टीम कार्रवाई करने लगी तो उसी वक़्त आरोपी सोनू निमोदा, मयंक निमोदा मौके पर पहुंचे और उन्होंने टीम के साथ गाली गलौच शुरू कर दी और देखते ही देखते टीम पर हमला कर दिया, हमले में टीम के ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश हो गया, जिसके बाद टीम के अन्य सदस्य किसी तरह मौके से जान बचाकर भागे।

नायब तहसीलदार को नोटिस जारी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है वही दूसरी तरफ विभाग ने देर से पुलिस को सूचना देने के चलते नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान को नोटिस जारी किया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
नर्मदापुरम में रेत माफिया ने किया नायाब तहसीलदार और खनिज विभाग की टीम पर हमला, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल