पत्नी की मौत का गम सहन नहीं कर पाया पति, जहरीली गोली खाकर की आत्महत्या

ujjain news

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर में एक शख्स पत्नी (Wife) की मौत का गम सहन नहीं कर सका और उसने जहरीली गोलियां (Poisonous Pills) खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया और मर्ग कायम कर जाँच में ले लिया।

उपनगर मुरार के लाल साहब की बगीची सीपी कॉलोनी के पास रहने वाला 26 वर्षीय संजय सविता सैलून संचालक था। उसकी शॉप सात नंबर चौराहा पर है। पिछले दिनों संजय ने गेहूं में रखने वाली जहरीली गोलियां खा ली थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया।

 ये भी पढ़ें – Gwalior News : शासकीय आवास पर चला बुलडोजर, ये है कारण

पुलिस और परिजनों  के मुताबिक कुछ समय पहले संजय की पत्नी कोरोना (Corona) को चपेट में आ गई थी उसके पेट में संतान पल रही थी लेकिन इंफेक्शन के चलते उसकी मौत हो गई।  संजय तभी से उदास रहता था। धीरे धीरे वो डिप्रेशन में आने लगा उसकी हालत बिगडने लगी। बात करना बंद कर दिया था । खुद को कमरे में बंद रखता था।  कोई कुछ कहता तो रोने लगता था  और फिर इसी डिप्रेशन के चलते उसने बीते रोज गेहूं में रखने वाली गोलियां जिसके बाद इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – कुश्ती में गोल्ड मेडल का सपना रह आया था अधूरा, अब अपने बच्चों के साथ 50 से अधिक खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे ऋषि पहलवान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews