श्रृंगार से ज़रूरी सुरक्षा: गहने गिरवी रख लगवाए गांव में कैमरे, महिला सरपंच की हर जगह हो रही तारीफ

sarpanch

बुरहानपुर, डेस्क रिपोर्ट। बुरहानपुर जिले (Burhanpur) से हाल ही में एक महिला सरपंच (Sarpanch) का सराहनीय काम चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, बुरहानपुर जिले में एक महिला सरपंच ने अपनी सुहाग की ज्वैलरी को 80 हजार रुपए में गिरवी रख कर गांव की सुरक्षा के लिए उन्होंने पंचायत में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। बताया जा रहा है कि महिला सरपंच ने ये कदम इसलिए उठाया है क्योंकि कुछ दिनों पहले ही उनके गांव में एक बच्ची का अपहरण हुआ।

लेकिन गांव में सीसीटीवी नहीं होने की वजह से उसे ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वजह से महिला सरपंच ने इन सभी चीज़ों को और गांव की सुरक्षा को देखते हुए ये सराहनीय कदम उठाया है। ऐसे में महिला सरपंच में गांव में सीसीटीवी लगाने के बाद गांव को हाईटेक बना दिया। जी हां अब ग्राम जीरी पंचायत हाईटेक हो गया है। इतना ही नहीं बुरहानपुर जिला भी आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवाने के लिए देशभर में पहले स्थान पर बना हुआ है।

महिला सरपंच ने इसलिए लगवाए कैमरे –

sarpanch

वहीं बात की जाए अब सरपंच महिला के गहनों की तो उन्होंने अपने गहने गिरवी रख कर गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। दरअसल जबसे महिला सरपंच आशा विकास कैथवास ने अपना कार्यभार संभाला है, तबसे उन्होंने अपने गांव के लिए काफी कुछ सोचा है। इतना ही नहीं गांव में पिछले दिन हुई घटना के बाद महिला सरपंच ने अपने गहनों को 80000 रुपए में गिरवी रखवा कर गांव की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे पंचायत में लगवाए हैं। अब इससे किसी भी घटना, दुर्घटना, चोरी, छेड़खानी व अपहरण जैसी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकेगा।

Must Read : पनवेल फार्म हाउस में Salman Khan को मारने की तैयारी में थे गैंगस्टर्स, बना लिया था प्लान 

वहीं सीसीटीवी फुटेज भी मिल सकेगी साथ ही आरोपी को भी पकड़ने में मदद मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, सरपंच आशा कैथवास का कहना है कि उनका उद्देश्य ग्राम वासियों की सुरक्षा व चुनावी मुद्दा भी था। इस वजह से उन्होंने 80000 के एचडी क्वालिटी और नाइट विजन मोड के चार कैमरे पंचायत में लगवाए हैं। आपको बता दें महिला सरपंच के इस काम के बाद हर जगह उनकी सराहना की जा रही है। इस नेक काम के बाद से ही ये मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है।

महिला सरपंच ने बताया है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाना बेहद जरूरी हो गए थे। इस वजह से हम शासकीय सहायता का इंतजार नहीं कर पाए और मैंने अपने गहने गिरवी रख कर खुद के खर्चे से सीसीटीवी कैमरे पंचायत में लगवाए हैं। बताया जा रहा है कि जो पैसा महिला सरपंच ने अपने पास से गहने गिरवी रखकर लगाया है वह पैसा उन्हें वापस से पंचायत मत से मिल जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews