Indore Crime Branch ने शेयर ट्रेडिंग कंपनी पर मार छापा 2 महिला समेत 4 गिरफ्तार

Indore Crime Branch ने शेयर ट्रेडिंग कंपनी पर मार छापा 2 महिला समेत 4 गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धौलपुरे। Indore Crime Branch टीम ने एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी पर छापामार कार्रवाई करते हुए वहां से युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी युवक – युवतियां शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उनको दोगुना मुनाफा देने का लालच देते थे।

यह भी पढ़ें- Mandi Bhav: 22 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

असम के फरियादी की शिकायत पर पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दरअसल असम के रहने वाले फरियादी ने Indore Crime Branch को शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में बीएमएस ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कंपनी संचालित हो रही है जो शेयर ट्रेडिंग के नाम पर इन्वेस्टमेंट कराते हैं और इन्वेस्टमेंट होने के बाद अपना नंबर बंद कर लेते थे।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: जानें क्या है लंच ब्रेक तक रणजी ट्रॉफी की अपडेट, कौन हुआ out, क्या है स्कोर

मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच ने भंवरकुआं में टॉवर चौराहे के पास बिल्डिंग में दबिश दी जहां से 4 पुरुष और 2 महिलाएं कॉल सेंटर पर काम करते हुए मिली जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। एसीपी साइबर क्राइम निमेष देशमुख के मुताबिक फरियादी के साथ इन्होंने 56 हजार रुपये  की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है जिसमें और भी धोखाधड़ी के मामले के खुलासे होने की संभावना है।

[dgv_vimeo_video id=”722887125″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews