Hindi News

Indore : देवगुराड़िया मंदिर में शुरू हुआ शिवलिंग का प्राकृतिक जलाभिषेक, देखें अद्भुत वीडियो

Written by:Ayushi Jain
Last Updated:
Indore : देवगुराड़िया मंदिर में शुरू हुआ शिवलिंग का प्राकृतिक जलाभिषेक, देखें अद्भुत वीडियो

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर (Indore) स्थित देवगुराड़िया (Devguradia) मंदिर काफी प्राचीन धर्म स्थलों में से एक है। यहां हर साल सावन के महीने में भक्तों का सैलाब देखने को मिलता है। देवगुराड़िया के इस गुटकेश्वर महादेव मंदिर की काफी ज्यादा मान्यता है। कहा जाता है कि यहां स्वयंभू शिवलिंग है।

इंदौर के देवगुराड़िया का यह मंदिर प्राचीन धर्म स्थलों में गिना जाता है। यह मंदिर हजारों वर्ष पुराना है। मान्यताओं के अनुसार, हर वर्ष सावन और भादो के महीने में देवगुराड़िया पर्वत से आ रही जल की पवित्र धारा मंदिर में स्थित भगवान गुप्तेश्वर महादेव का जल अभिषेक करती है।

indore

सबसे खास बात यह है कि जल की यह धारा शिवलिंग के ऊपर बनी गोमुख आकृति से आती है। गोमुख आकृति से निकले इस पवित्र जल से ही भगवान महादेव का जलाभिषेक होता है। इस साल ही भी ये अद्भुत नजारा देखने को मिला है। भादो माह में ही भगवन गुटकेश्वर महादेव का जल अभिषेक गोमुख आकृति से हो रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में अद्भुत नजारा देख सकते हैं।

Must Read : ट्रांसपेरेंट टाइट ड्रेस में Bipasha Basu ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वायरल हो रही ये बोल्ड वीडियो

देखें वीडियो –

आपको बता दे, देवगुराड़िया के इस गुटकेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जलाभिषेक का ये अद्भुत नजारा देखने के लिए दूर दूर से भक्त यहां आते हैं। प्राचीन समय से ही महादेव का ऐसा जल अभिषेक होता आ रहा है। यहां सावन के महीने में भी भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इतना ही नहीं यहां महाशिवरात्रि के दौरान इस मंदिर में विशाल मेला भी लगता है। जिसमें हजारों भक्त शिरकत करते हैं।

मान्यता –

indore

इस मंदिर का जीर्णोद्धार इंदौर शहर की महारानी पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी की है। इस मंदिर मंदिर की स्थापना हजारों वर्ष पहले की गई थी। इंदौर बायपास से एनएच 59 बैतूल मार्ग पर ये मंदिर स्थित है। मान्यताओं के मुताबिक, यहां गरुड़ ने यहां कठिन तपस्या की थी। जिसके बाद यहां शिव जी प्रकट हुए। उसके बाद शिवलिंग के रूप में यही रह गए।

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews