Indore News: उतारकर दो जूते और चार चप्पल मारूंगा, बोले नेताजी मुझे खरीदने की किसी की औकात नहीं

Indore News: दल बदलने के सवाल पर इंदौर नगर निगम कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बड़ा बयान दिया हैं। दरअसल उन्होंने कहा है कि 'मुझे खरीदने की किसी की औकात नहीं।' जानिए आगे क्या बोले चिंटू चौकसे...
Indore News: उतारकर दो जूते और चार चप्पल मारूंगा, बोले नेताजी मुझे खरीदने की किसी की औकात नहीं

Indore News: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के द्वारा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाने के बाद इंदौर में लगातार राजनीती गर्माती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल कांग्रेस के स्थानीय नेता अब अक्षय कांति पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ नेता में इसको लेकर काफी ग़ुस्सा भी देखा जा रहा हैं। हालांकि हर तरफ अब इस मामले की चर्चा हो रही है कि क्या कांग्रेस के और नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

चिंटू चौकसे ने दिया बड़ा बयान:

दरअसल इसी कड़ी में मीडिया ने इंदौर नगर निगम कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे से पार्टी छोड़ने को लेकर सवाल किया। वहीं इस दौरान चिंटू चौकसे ने अपना रुख साफ कर दिया और पार्टी छोड़ने के विषय पर तीखे तेवर दिखाए। दरअसल मीडिया ने जब सवाल किया तो उसपर चिंटू चौकसे ने कहा कि “किसी की औकात नहीं की मुझे खरीद सके, मैं जहां हूं ठीक हूँ।”

उसे जूते मारकर और गंजा करकर घर पहुंचाऊंगा – चिंटू चौकसे

वहीं मीडिया ने इस विषय पर और सवाल किए तो कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कड़ा रुख दिखाया और कहा कि “अगर कोई मुझसे पार्टी छोड़ने के बारे में बात भी करेगा तो उसे जूते मारकर और गंजा करकर घर पहुंचाऊंगा। यदि कोई पार्टी छोड़नी की बात छेड़ेगा भी तो उसे चार चप्पल मारूंगा।”

‘मैं रामभक्त हूं’ बोले अक्षय कांति बम

दरअसल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अक्षय कांति बम को लेकर यह ग़ुस्सा कांग्रेस के नेताओं में देखने को मिल रहा हैं। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अक्षय कांति बम से पाला बदलने को लेकर सवाल किया गया था उन्होंने कहा कि “मैं रामभक्त हूं। सनातन और राष्ट्रहित के काम के लिए आया हूं। कोई मुझे डरा नहीं सकता।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
Indore News: उतारकर दो जूते और चार चप्पल मारूंगा, बोले नेताजी मुझे खरीदने की किसी की औकात नहीं - MP Breaking News