
इंदौर,आकाश धोलपुरे। बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐतिहासिक जीत के बाद रणजी ट्राफी की विजेता जैसे ही मध्यप्रदेश लौटी वैसे ही मध्यप्रदेश की क्रिकेट राजधानी इंदौर (indore) शानदार स्वागत किया गया। रणजी ट्रॉफी के फायनल मुकाबले में देश की सबसे मजबूत टीम को 6 विकेट से हराकर इंदौर पहुंची रणजी टीम का स्वागत इंदौर एयरपोर्ट पर फूलों की बारिश के साथ किया गया। रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचकर पहली बार विजेता टीम बनने वाली टीम के सभी प्लेयर्स का स्वागत जानदार अंदाज में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी किया।
यह भी पढ़े…इस छोटे से शहर का लड़का बना मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता का फाइनलिस्ट
बता दे कि बेंगलुरु के खेले गए फायनल मैच में मध्य प्रदेश ने मुंबई को छह विकेट से हराया है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए जिसके जवाब में मध्य प्रदेश ने 536 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में मुंबई की टीम ने 269 रन बनाए थे और मध्य प्रदेश टीम ने चौथी पारी में 108 रन का चार विकेट खोकर हासिल कर पहली दफा रणजी ट्रॉफी पर कब्जा किया वही अब घरेलू क्रिकेट में एमपी की टीम रणजी टॉफी जीतने वाली 20 वीं टीम बन गई है।
[dgv_vimeo_video id=”724546961″]
यह भी पढ़े…Mika Singh को गर्लफ्रेंड ने मारा तमाचा! रिलेशन में होते हुए दूसरी लड़कियों से…
रणजी विजेता टीम का स्वागत इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर क्रिकेट प्रशंसको ने जोरदार अंदाज में किया जिसे देख कर खिलाड़ी भी अभिभूत हो गए। हालांकि, विजेता बनने के टीम उतरी तो इंदौर की धरती पर थी लेकिन उसकी गूंज समूचे मध्यप्रदेश में सुनाई दे रही थी कि क्योंकि टीम को विजेता बनाने में न सिर्फ इंदौर के प्लेयर्स का योगदान रहा है बल्कि मध्यप्रदेश की माटी के हर हिस्से के खिलाड़ी ने अपना 100% योगदान दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”724547121″]
यह भी पढ़े…कमलनाथ ने एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने का किया दावा, पढ़े पूरी खबर
टीम की कामयाबी पर खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई करने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये बहुत बड़ी सफलता है, बहुत बड़ी जीत है। मध्यप्रदेश का क्रिकेट एक समय मे मुश्ताक़ अली साहब और जगदाले साहब के समय में जिस प्रकार से जोर पर था आज एक बार हमारे नौजवानों ने वो प्रतिष्ठा दिलाई है। उन्होंने कहा कि हम सब सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते है और इनमें से कई खिलाड़ी टीम इंडिया में दरवाजा खटखटाएंगे।
[dgv_vimeo_video id=”724547510″]
यह भी पढ़े…एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
वही मध्यप्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम के चयन समिति के प्रमुख अमिताभ विजयवर्गीय ने इस खास मौके पर कहा कि मुंबई से फायनल मुकाबला खेलना काफी कठिन था क्योंकि मध्यप्रदेश की टीम में 4 से 5 खिलाड़ी नही थे। टीम में वेंकटेश अय्यर, आवेश खान और ईश्वर पांडेय, पुनीत दाते और अरशद खान नही थे बावजूद इसके अपेक्षा से दुगुना अच्छी एमपी की टीम खेली। वही उन्होंने जीत का श्रेय चंदू सरवटे को देने के साथ ही खिलाड़ियों को देते हुए कहा कि इसमें एमपीसीए (मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) को क्रेडिट देना होगा क्योंकि एमपीसीए ने न सिर्फ इंदौर डिवीजन बल्कि 6 से 7 डिवीजन में ऐसे क्रिकेट स्टेडियम बनाये है जहां से प्लेयर्स की अच्छी फसल आ रही है। वही इंदौर सहित छोटे स्थानों से अच्छे क्रिकेटर्स आये है और ये सिलसिला आने वाले सालो में भी जारी रहेगा।
[dgv_vimeo_video id=”724547838″]
यह भी पढ़े…MP Urban Body Elections : स्टार प्रचारक के संबंध में निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
बता दे कि मध्यप्रदेश के क्रिकेट प्रेमी ही नही बल्कि शिवराज सरकार भी रणजी विजेता बनने पर गदगद है और जल्द ही सरकार कोई बड़ी घोषणा भी प्लेयर्स सहित एमपी क्रिकेट टीम के लिए कर सकती है क्योंकि एमपी ने उस मुंबई टीम को हराया है जिसे हराने के लिए कई टीमो के लिए एक सपना होता है।
