चीन में फैली रहस्यमय बीमारी से मुकाबले के लिए MP में अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश

Indore News

MP News : केंद्र सरकार के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है अलर्ट जारी होने के बाद शिशु रोग विशेषज्ञ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अस्पतालों में अच्छी तरह से व्यवस्था कर ली गई है और प्रिकॉशन के साथ रहने की सलाह भी दी गई है वर्तमान में आने वाले सर्दी खांसी और जुकाम के मरीजों की बात करते हुए मीडिया के माध्यम से आमजन को यह भी कहा कि वायरल फीवर सर्दी जुकाम होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

भारत में नहीं मिला रेस्पिरेटरी डिसीज का मरीज

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा जारी किये गए अलर्ट के बाद इंदौर जिले के सभी अस्पतालों में व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, इंदौर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रवीण जडिया के मुताबिक़ इन दिनों बच्चों में सर्दी खांसी और फ्लू के लक्षण ज्यादा देखने को मिल रहे हैं अस्पतालों में ऐसे लक्षण के मरीजों की भीड़ लगी हुई है, डॉक्टर जडिया के मुताबिक़ रेस्पिरेटरी डिसीज के लक्षण आमतौर पर सर्दी खांसी और फ़्लू जैसे ही रहते है ऐसे में बच्चों के परिजनों को चाहिए कि वे इसे गंभीरता से लें और तुरंत अपने समीप के अस्पताल जाएं, इसके साथ ही सावधानी भी बरतें, हालांकि डॉक्टर प्रवीण जडिया का कहना है कि रेस्पिरेटरी डिसीज का भारत में एक भी मरीज सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रवीण जड़िया ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है साथ ही बच्चों के इलाज के लिए अस्पतालों में भी ख़ास बंदोबस्त किये गए है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”889878017″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews