Indore News: चुनाव से पहले प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 56 लाख की अवैध नकदी को किया जब्त

Indore

Indore News: आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश की पुलिस सक्रिय हो गई है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन हर जिले में चेकिंग अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में इंदौर जिले के चौईथराम चौराहे पर राजेंद्र नगर थाने की पुलिस और एफएसटी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान टीम ने नकदी से भरे चार पहिया वाहन को जब्त किया है।

56 लाख की नकदी हुई बरामद

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को पूरी तरह से शांति पूर्ण और निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नर ने निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत शहर के चप्पे-चप्पे पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं चेकिंग के दौरान राजेंद्र नगर थाने के पुलिस ने चौईथराम मंडी चौराहे पर एक चार पहिया वाहन फॉर्च्यूनर की तलाशी ली, जिसमें पुलिस की टीम को एक थैले और बॉक्स में भारी मात्रा में रुपए नजर आए। मालिक की मौजूदगी में रुपयों की गिनती की गई तो 56 लख रुपए गाड़ी में मिले। फिलहाल मौके पर मौजूद टीम और अधिकारियों ने रुपए जब्त कर लिया।

Indore

टीम को पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

चेकिंग में मिली राशि का परिवहन फॉर्च्यूनर गाड़ी एमपी 09 जेएस 9594 में शराब व्यवसाय रमेश चंद्र राय निवासी 501 शेखर प्लाजा विजयनगर इंदौर द्वारा किया जा रहा था। जोकि इंदौर जिले लाया जा रहा था। वहीं इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को इंदौर पुलिस कमिश्नर की तरफ से नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। आपको बता दें चेकिंग के दौरान इलाके के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारी की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

[dgv_vimeo_video id=”927051942″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews