Road Accident : इंदौर में जन्मदिन सेलिब्रेट कर लौट युवकों की पलटी कार, 2 की मौत

road accident

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में एक दिन पहले हुए सड़क हादसे के जख्म भरना शुरू भी नही हुए थे। 24 घण्टे बाद ही दोबारा तेज गति से आ रही कार अंधेरे में मोड़ पर ऐसे अनियंत्रित हुई कि कार (Car) के परखच्चे तो उड़े ही सही लेकिन सड़क दुर्घटना (Road Accident) में 2 युवको की मौत (Death) भी हो गई।

यह भी पढ़े.. MP News : इन अधिकारी-कर्मचारियों को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

दरअसल, रेडीमेड कारखाने के मालिक का जन्मदिन (HAPPY BIRTHDAY) सेलिब्रेट कर लौट रहे थे उसी दौरान हातोद थाना क्षेत्र के ग्राम बुडानिया में उनकी कार, तेज गति के चलते अनियंत्रित होकर एक दफा नही बल्कि 3 से 4 पलटी खा गई। इसके बाद मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई वही 2 लोग घायल हो गए है जिनका इलाज जारी है।

बता दे कि हातोद के पास जन्मदिन मनाकर लौट रहे मोंटी, भय्यू, नीरज, उमेश और उनका एक साथी कार MP-41-CA-1147 में रात करीब 12 बजे इंदौर लौट रहे थे। इस दौरान कार की स्पीड बढ़ाई गई और कार जब बुडानिया पहुंची तो अंधे मोड़ पर तेज गति के चलते अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार बेकाबू होकर पलट गई। जिसके बाद कार चकनाचूर स्थिति में आ गई वही सड़क हादसे में भैय्यू प्रजापति निवासी खातेगांव जिला देवास और मोंटी मकवाना निवासी हेमू कालानी नगर इंदौर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े.. मप्र विधानसभा: चर्चाओं में PWD के 15 किलो का यह जवाब, मंत्रियों के बंगले सजाने में भी 4.58 करोड़ खर्च

वही दो अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) ले जाया गया। घटना के वक्त आस पास से गुजर रहे लोगो ने पुलिस (Indore Police) को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। बता दे कि सड़क हादसे में कार में सवार 27 साल के भय्यू प्रजापत को गंभीर चोट आई जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं साथी मोंटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, सड़क दुर्घटना में घटना में नीरज और उमेश को भी चोट आई हैजिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतक के भय्यू के परिजन मुकेश प्रजापत ने बताया कि एक समय जब ये खबर लगी तो उन्हें यकीन नही हुआ और फिर रिश्तेदारो से पुष्टि करने के बाद उन्हें पता चला कि भय्यू अब इस दुनिया मे नही रहा। वही हातोद थाना के उपनिरीक्षक रामेश्वर बामनिया ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगो की मौत हुई है और पूरे मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews