Hindi News

इंदौर में 5 दिन बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर जिले (Indore District) में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बाद कोरोना कर्फ्यू को 5 दिन बढ़ दिया गया है। इंदौर में 19 अप्रैल की सुबह से लॉकडाउन बढ़ाकर 23 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। इंदौर कलेक्टर (Indore Collector) मनीष सिंह ने इसकी पुष्टी की है।कलेक्टर ने कहा है कि इंदौर में 5 दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) बढ़ाया गया है। शहर के हालात को देखते हुए क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े.. UPSC Exam 2021: लॉकडाउन के बीच 18 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा, मप्र से 15773 परीक्षार्थी होंगे शामिल

दरअसल, कोरोना कर्फ्यू और शनिवार-रविवार टोटल लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 11,269 नए केस मिले है और 66 लोगों की मौत हुई है। इसमें इंदौर में 1656 नए केस सामने आए और 7 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद इंदौर में एक्टिव केसों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो गई हैं। यहां अब तक कुल 87,625 संक्रमित मिल चुके हैं और 1,040 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े.. बैतूल में टूटे रिकॉर्ड, लॉकडाउन के बाद भी 24 घंटे में सामने आए 255 नए केस

हालांकि कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) ने इस संबंध में पहले ही संकेत दे दिए थे। शुक्रवार को सिलावट ने कहा था कि इंदौर में संक्रमण की रफ्तार स्थिर है, जिसके बाद संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए जनता कर्फ्यू पर सहमति बनी है।जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा हुई। कमेटी के सदस्यों के मुताबिक जनता की तरफ से लॉकडाउन बढ़ाने का फीडबैक आया था।

इंदौर

इंदौर1

इंदौर इंदौर इंदौर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews