
इंदौर, आकाश धौलपुरे। एक तरफ जहां देश की राजधानी दिल्ली में ED कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (sonia gandhi) से पूछताछ कर रही है, तो दूसरी तरफ देशभर में कांग्रेसी पूछताछ पर सवाल उठाकर विरोध जता रहे है। इंदौर में तो पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह और उनके बेटे पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मोर्चा संभाला और पैदल मार्च कर पालिका प्लाजा स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। बात दे कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा पहले राहुल गांधी से पूछताछ की गई थी वही अब कांग्रेस की पूर्व सुप्रीमो सोनिया गांधी से ED पूछताछ कर रही है। जिसे लेकर आक्रोशित कांग्रेसियों ने इंदौर में जमकर नारेबाजी कर हंगामा मचाया।
[dgv_vimeo_video id=”732041895″]
विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ने तल्ख अंदाज में कहा कि पूरी भाजपा सरकार मोदी – शाह की योजना के अंतर्गत कांग्रेस के उस परिवार को उत्पीड़न करने में लगी हुई है जिस परिवार ने आजादी की लड़ाई में गिरफ्तारियां दी है और 5 से 10 साल तक जेल भी काटी। जिस परिवार के दो – दो भूतपूर्व प्रधानमंत्रियो ने देश के लिए शहादत दी और ये वो परिवार है को न डरा है ना झुका है। इसलिए हम सब लोग उनके लिए खड़े है और जी – जान से उनका साथ देंगे।
[dgv_vimeo_video id=”732042072″]
वही पूर्व सीएम के बेटे पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि एक बार फिर मोदी और अमित शाह जी डर के कारण ED को आगे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं सोनिया गांधी जी पूरे देश में और विश्व मे महिला शक्ति की प्रतीक है और एकमात्र ऐसी महिला शख्स है जिन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री का पद त्याग डियां था और देश में कोई ऐसा व्यक्ति नही है जिसने ऐसा किया हो। प्रधानमंत्री का पद पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि वर्तमान मे देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को छिपाने के लिए भाजपा आज यह सब कर रही है। वही उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिससे भाजपा डरती है उनके ऊपर ईडी और आयकर विभाग कार्रवाई करवाती है।
[dgv_vimeo_video id=”732042157″]
कुल मिलाकर कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी को ED की पूछताछ के मामले में जिम्मेदार मान रही है और ये ही वजह है कि गुरुवार को इंदौर में कांग्रेस का आक्रोश देखने को मिला जिसमे पिता – पुत्र की जोड़ी शामिल थी और दोनों ने ही बीजेपी से लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर जुबानी वार किए।
[dgv_vimeo_video id=”732042263″]
