VIDEO- इंदौर में 3 मंजिला जूते के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

VIDEO- इंदौर में 3 मंजिला जूते के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में शनिवार (Saturday) की सुबह कनाडिया रोड स्थित संविद नगर सब्जी मंडी के पास एक जूते के शो रूम की तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़े… CBCT की रिपोर्ट में कई सिंधिया समर्थकों के नाम, कांग्रेस बोली- FIR होगी या BJP में जाते ही पवित्र हो गए?

आगजनी में लाखो का नुक़सान होने की बात सामने आ रही है। वही सुरक्षा के पुलिस (Indore Police) ने आसपास की बिल्डिंगों से रहवासियों को निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।पूरी घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र की है। जहा कनाडिया रोड, संविद नगर सब्जी मंडी के पास स्थित जूता जंक्शन नामक दुकान में भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।आग (Fire) की लपटों को उठता देख क्षेत्र के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। प्रत्यक्षदर्शी राजा कोठारी ने बताया कि व्यवसायिक क्षेत्र होने से तत्काल लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आसपास के दुकानदारों को सचेत किया और उनकी दुकान में रखे सामान को बाहर निकाला।

यह भी पढ़े…शिवराज सरकार का एक्शन, राज्यमंत्री के विशेष सहायक को पद से हटाया, ये है कारण

जानकारी लगते हैं ही फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम भी मौके पर पहुंची और भीषण आग को काबू करने का प्रयास शुरू किया। कई टैंकर पानी की मदद से आग को बुझाया गया। वही दुकान में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आ रही है। फायर एसपी (Indore SP) आर. एस.निगवाल ने बताया प्रारम्भिक तौर पर आगजनी से 10 लाख से अधिक का नुकसान होने की बात सामने आई है वही फायर पुलिस की माने तो आग लगने की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews