विजयलक्ष्मी साधौ का पूर्व मेयर मालिनी गौड़ पर तंज, कहा- गूंगी गुड़िया

विजयलक्ष्मी साधौ का पूर्व मेयर मालिनी गौड़ पर तंज, कहा- गूंगी गुड़िया

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर चुनावी पारा गरमाने लगा है। इसी के साथ नेता अब अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने में लगे हुए है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ (Former Cabinet Minister Vijaylaxmi Sadho) ने पूर्व महापौर मालिनी गौड़ (Former Mayor Malini Gaud) पर तंज कसते हुए उन्हें गूंगी गुड़िया कह दिया है।

बीजेपी हुई हमलावर
दरअसल विजयलक्ष्मी साधौ गुरूवार इंदौर के दौरे पर थी। कांग्रेस ने यहां अपने मेयर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसी बीच साधौ ने मंच से इंदौर की पूर्व मेयर मालिनी गौड़ को को गूंगी गुड़िया कह दिया। साधौ के इस बयान के बाद बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है। बीजेपी इंदौर शहर के अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने साधौ के इस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने सम्पूर्ण नारी शक्ति का अपमान किया है, स्वयं महिला होने का बाद भी दूसरी महिला के लिए इस तरह का बयान देना निंदनीय है।

सज्जन वर्मा को गंभीरता से नहीं लेते
गौरव रणदिवे विजयलक्ष्मी साधौ को नसीहत हुए कहा कि इस बयान के लिए साधौ को माफी मांगनी चाहिए। रणदीव ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर भी इस दौरान हमला बोला  उन्होंने कहा कि हम सज्जन वर्मा को कभी गंभीरता से नहीं लेते हैं, आप भी मत लीजिए। दरअसल सज्जन वर्मा (Sajjan Verma) ने विधायक संजय शुक्ला (MLA Sanjay Shukla) के सामने बीजेपी के दिग्गज नेता महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को लड़ने के लिए हुंकार भरी थी। इसी को लेकर बीजेपी ने उनपर तंज कसा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews