Indore News: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 10-11 अगस्त को इंदौर से चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन पर ताजा अपडेट

indore news

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए खुशखबरी है।आज रविवार 7 अगस्त से इंदौर-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ( साप्ताहिक ) शुरू होने जा रही है। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, रतलाम पर ठहराव दिया गया है।वही रेलवे ने इंदौर से मुंबई जाने के लिए 2 रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। इधर, वंदे भारत ट्रेन इंदौर से चलेगी या नहीं, इसका फैसला ,सोमवार 8 अगस्त को होगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

गाड़ी संख्या 09191 बांद्रा टर्मिनस इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस बुधवार 10 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 14.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा, उज्जैन, देवास होते हुए 11 अगस्त को सुबह 04.40 बजे इंदौर पहुंचेगी। वही गाड़ी संख्या 09192 इंदौर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस, 11 अगस्त को इंदौर से रात 21.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास, उज्जैन, नागदा एवं रतलाम होते हुए 12 अगस्त को दोपहर 13.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09069 बांद्रा टर्मिनस इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस 12 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 14.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा, उज्जैन, देवास होते हुए 13 अगस्त को सुबह 04.40 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09070 इंदौर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस, 13 अगस्त को इंदौर से रात 21 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन, नागदा व रतलाम होते हुए 14 अगस्त रविवार को बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह भी पढ़े… पुरानी पेंशन योजना पर ताजा अपडेट, सरकारी कर्मचारियों की बड़ी तैयारी, 13 अगस्त को बड़ा आंदोलन

सभी ट्रेनों का दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन एवं देवास स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।यह ट्रेन दोनों ओर से दो-दो फेरे लगाएगी। इसका संचालन स्पेशल किराए के साथ किया जाएगा।

8 अगस्त को वंदे भारत पर फैसला

देश की सबसे अत्याधुनिक और तेज गति से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन इंदौर से चलेगी या नहीं, इसका फैसला सोमवार को होगा। खबर है कि इंदौर से जयपुर, जबलपुर, सूरत और नागपुर में से किन्हीं दो शहरोंं के लिए वंदे भारत ट्रेन चलने की संभावना है।मई में रेलवे बोर्ड द्वारा इसमें से एक रैक डा. आंबेडकर नगर (महू) स्टेशन को दिया गया है,ऐसे में इंदौर से जयपुर, जबलपुर, नागपुर और सूरत के लिए ट्रेन चलने की संभावना है। इसमें भी सबसे अधिक संभावना इंदौर से जयपुर और जबलपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन चलने की है।

बता दे कि वंदे भारत ट्रेन 160-180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, हालांकि देश में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले ट्रैक ही हैं।7 से 8 घंटे में इंदौर से जयपुर या जबलपुर का सफर पूरा हो जाएगा ।देशभर में 73 वंदे भारत ट्रेन अगले एक साल में चलनी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews