Indore – कोरोना से हारी इंदौर हाईकोर्ट की जज वंदना कसरेकर, इलाज के दौरान निधन

इंदौर हाईकोर्ट

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (Indore) में कोरोना का कहर जारी है। अब रविवार (Sunday) इंदौर हाईकोर्ट (Indore High Court) की जज वंदना कसरेकर का कोरोना से निधन (Death) हो गया है। उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।इंदौर जस्टिस के निधन पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) समेत बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं ने शोक जताया है।

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले हाई कोर्ट जज सुश्री वंदना कसरेकर (Vandana Kasarekar) की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गुरुवार को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए दिल्ली (Delhi) ले जाया गया था और मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती करवाया गया था। वहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Report Positive)आई थी, वही जस्टिस कसरेकर किडनी (Kidney) संबंधी बीमारी से भी काफी समय से ग्रस्त थी।शनिवार-रविवार रात दरमियान उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और मेंदाता अस्पताल में निधन हो गया।

यह भी पढ़े…MP Board – इस तारीख तक भरे जाएंगे 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के फॉर्म

खबर ये भी है कि कुछ दिन पहले भी उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां से डिस्चार्ज होने पर घर आ गई थीं, लेकिन एक-दो दिन से फिर उनकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। इस पर उन्हें एयरलिफ्ट करने की अनुमति मांगी गई थी और अनुमति मिलते ही उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।

यह भी पढे…मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक और बड़ा फैसला

बता दे कि वह देश की दूसरी हाईकोर्ट जज हैं, जिनका कोरोना से निधन हुआ है। पिछले हफ्ते गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जीआर उधवानी का भी महामारी की चपेट में आने से निधन हो गया था। न्यायमूर्ति कसेरकर का जन्म 10 जुलाई 1960 को हुआ था। वह 25 अक्तूबर 2014 को मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ की न्यायाधीश नियुक्त हुई थीं।

सीएम शिवराज ने जताया शोक

जज के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘माननीय न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर के निधन का दुःखद समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’

इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के करीब

इधर, शनिवार (Saturday) रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 4663 टेस्ट में 427 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस प्रकार कुल संख्या बढ़कर 48697 हो गई है। 4 मौतों की पुष्टि के साथ मृतकों की संख्या 811 हो गई है। शनिवार को 610 मरीज संक्रमित मुक्त हुए। अब तक 43294 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं वर्तमान में 4592 इलाजरत हैं।

मध्यप्रदेश के नेताओं ने ट्वीट कर जताया शोक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews