Hindi News

इंदौर में पत्नी ने पति को मारकर घर में ही दफनाया

Written by:Harpreet Kaur
Published:
इंदौर में पत्नी ने पति को मारकर घर में ही दफनाया

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपने पति को पहले मौत के घाट उतारा और फिर उसे घर में ही दफना दिया, महिला कुछ दिन घर में ही रही लेकिन जैसे ही उसके इस कृत्य की खबर पुलिस को लगी तो महिला ने भागने की कोशिश की लेकिन पकड़ी गई।

यह भी पढ़ें… जब पाँच साल का मासूम बना पुलिस आरक्षक

बताया जा रहा है कि इंदौर के उमरीखेड़ा में रहने वाली 50 साल की महिला ने पति से विवाद के बाद उसे जान से मार दिया। इसके बाद महिला ने पति की हत्या को छुपाने के लिए उसका शव अपने घर में ही गड्डा खोदकर दफना दिया, लेकिन जब परिचितों को कुछ अंदेशा हुआ उन्होंने महिला से पूछताछ की लेकिन महिला के जवाब से उनका शक और गहरा हो गया जिसके बाद परिचितों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, आरोपी महिला को भनक लगी कि पुलिस तक उसके पति की गुमशुदगी का मामला जा पहुंचा है तो महिला ने अपना समान समेट कर भागने की कोशिश की लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया, पुलिस पूछताछ में महिला टूट गई और उसने बताया कि पति से विवाद के चलते उसने उसे मार दिया और घर में ही दफना दिया, पुलिस इस मामलें में अब पति का शव निकलवाकर आगे इ कार्रवाई में जुट गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews