Indore News: आज इंदौर में 2106 नए केस, कलेक्टर का बड़ा बयान, लोगों ने उठाई ये मांग

mp corona today

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश में कोरोना (MP Corona Update Today) के हॉट स्पॉट इंदौर में तीसरी लहर का कोहराम जारी है। इसी का परिणाम है हालात बेकाबू हो चले है। दरअसल, सोमवार को इंदौर में 2106 संक्रमित (Indore Corona Update Today) सामने आए है, वही एक व्यक्ति की जान कोरोना के कारण चली गई है।

यह भी पढ़े… MP College Exam 2022: ऑफलाइन ही होगी कॉलेज परीक्षाएं, गृह मंत्री का बड़ा बयान

ये पहली बार हुआ जब कोरोना संक्रमण के शिकारों का आंकड़ा एक ही दिन में 2 हजार से ज्यादा सामने आया है। रिकॉर्ड आंकड़े के सामने आने के बाद ये साफ हो रहा है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अपने पिक पर है। ये ही वजह है कि इंदौर में होम आइसोलेशन, अस्पताल और कोविड केयर सेंटर्स के जरिये 11925 लोगो का इलाज चल रहा है।

बता दे कि अकेले जनवरी माह में अब तक 15349 लोग संक्रमण का शिकार हुए है,  वही चार लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। बता दे कि इंदौर कोरोना की लहर उफान पर है और ऐसे में लोगो से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

इंदौर कलेक्टर की अपील

प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर यूं तो प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है, वही इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (Indore Collector Tweet) ने एक ट्वीट के जरिये लोगो को से अपील की है कि “इंदौर में एक दिन में पॉज़िटिव आने वालों की संख्या दो हज़ार से अधिक हो गई है। सभी आगाह रहें। सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन करें।” एक अन्य ट्वीट के जरिये कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिए है कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 10 वीं तक के स्टूडेंट्स की छुट्टी रहेगी याने 1 से लेकर 10 वीं तक कि कक्षाओ के स्टूडेंट्स गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने से मुक्त रहेंगे।

लोगों का रिएक्शन

इंदौर जिला कलेक्टर के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर ही लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी जिसमे साहिल नाम के एक यूजर ने कहा कि इंदौर कोचिंग बन्द कराना चाहिए। वही विशम्भर ने लिखा कि माल खुले, मार्केट खुले, सराफा खुला है तो सब जाएंगे ही सही। वही यूजर्स ने एग्जाम रोकने की मांग भी ट्वीट के जरिये की है।

फिलहाल, इंदौर कोरोना की रडार पर है और ऐसे में बेहद जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले क्योंकि आशंका ये भी है कि जनवरी माह के अंत तक कोरोना संक्रमण के आंकड़े 5 से 7 हजार प्रतिदिन के हिसाब से आ सकते है लिहाजा, सतर्क रहें और सावधान रहें और खुद का व अपनो का ख्याल रखें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews