Indore : नए साल पर प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। New Year 2021 की शुरुआत में भले ही इंदौर (Indore) को लाइट हाउस योजना (Light house scheme) का लाभ मिला है तो दूसरी और शहर के पश्चिम क्षेत्र के जीवन बसेरा अपार्टमेंट में एक युवक ने युवती की हत्या को अंजाम दे दिया। दरअसल, हत्या (Murder) की वारदात शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गोड़बोले कालोनी के जीवन बसेरा अपार्टमेंट की है। जहाँ 22 वर्षीय युवती की हत्या को उसके प्रेमी (Lover) ने कर डाली।

यह भी पढ़े… Indore News : पत्थरबाजी मामले में कार्रवाई- TI निलंबित, SDOP लाइन अटैच

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती लिव इन रिलेशनशिप (Live-In Relationship) में रह रही थी। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली 22 साल की मारिया को उसके प्रेमी अभिषेक ने मौत के घाट उतार दिया और घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी ने अन्न्पूर्णा थाने पर जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनो इंदौर के ही मूल निवासी है और लिव इन के चलते वो शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा मंदिर के सामने स्थित कॉलोनी में रह रहे थे।

इंदौर पुलिस (Indore Police) के अनुसार युवती अभिषेक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। पुलिस को प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था और गुस्से में आकर प्रेमी अभिषेक ने लिव इन पार्टनर मारिया का गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के परिजनों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है वही युवती के परिजनों की तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आस पास के लोगो से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, हत्या की वारदात के सामने आने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े.. Cabinet Expansion: इस दिन होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, सिंधिया समर्थक विधायक लेंगे शपथ

बता दे कि 3 दिन पहले भी आजाद नगर क्षेत्र में एक पति ने बाइक के क्लच वायर से गला घोंटकर अपनी पत्नि की हत्या कर दी थी और नए साल की शुरुआत में लिव इन मे रहने वाली प्रेमिका की हत्या भी गला घोंटकर हत्या कर दी जिसके बाद इंदौर में हड़कंप मच गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews