
इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में महिलाओं के साथ सरेराह लूट की वारदात आम होती जा रही है। 24 घण्टे पहले इंदौर के एक ही थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामले सामने आए है। जिसमे चैन स्नेचिंग से लेकर पर्स तक को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। दरअसल, महिलाओं के साथ सरेराह लूट की वारदातें इंदौर के जुनी इंदौर थाना क्षेत्र की है जहां बदमाशों ने एक ही दिन में 3 महिलाओं को निशाना बनाया और भाग खड़े हुए।
यह भी पढ़े…Ujjain News : क्षिप्रा के त्रिवेणी घाट पहुंचे साधु-संत बैठे धरने पर, ये है कारण
हम आपको बता दें कि बदमाशों ने पहले एक महिला से चैन स्नैचिंग की उसके बाद दूसरी महिला से पर्स छीना और तीसरी घटना में एक युवती से मोबाइल छीनने की घटना ने पूरे क्षेत्र में दशहत का माहौल बना दिया। वहीं एक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक महिला से बाइक सवार बदमाश ने पर्स छीना और ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुट चुकी है।
यह भी पढ़े…MP में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, PWD का SDO-सब इंजीनियर 2 लाख की रिश्वत लेते अरेस्ट
दरअसल, एक के बाद एक हुई इन तीन घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई फिलहाल, आशंका ये जताई जा रही है कि एक ही गिरोह द्वारा इन घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जहां पहली एक घटना सिंधी कालोनी की है वहीं दूसरी घटना माणिकबाग क्षेत्र और तीसरी घटना टेंपल के पास की है इधर, बुजुर्ग महिला से पर्स छीनने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक सवार पीछे से आता है और बुजुर्ग महिला के कंधे पर टंगा पर्स खींचता है जिससे महिला गिर जाती है और बाइक सवार मौके से भाग खड़ा होता है।
[dgv_vimeo_video id=”667211174″]
यह भी पढ़े…Corona update: अब बगैर वैक्सीनेशन सार्वजनिक जगह पर जाने की मनाही
जुनी इंदौर थाना प्रभारी अभय नीमा के मुताबिक महिला के साथ हुई घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”667211330″]
