Indore News : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी फरार, जाँच में जुटी पुलिस

indore

Indore News : मध्य प्रदेश के एजुकेशन हब इंदौर में पढ़ाई के दौरान छात्रा से दोस्ती की ओर शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूट कर साथी छात्र फरार हो गया। छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस भंवरकुआं छात्र की तलाश कर रही है।

यह है पूरा मामला

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक छात्रा द्वारा अपने साथी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म करने और छोड़कर भाग जाने का मुकदमा पीड़ित छात्रा ने दर्ज कराया है। इंदौर पुलिस के स्पोक पर्सन राजेश दंडोतिया के अनुसार आरोपी और फरियादी एक साथ में पढ़ाई करते थे और आरोपी छात्र ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और उसके साथ बुरा काम कर दिया। उसके बाद छात्र शहर छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है।

राजेश दंडोतिया के अनुसार, आरोपी छात्र ने छात्र के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर दूसरी शादी कर ली पुलिस अब आरोपी छात्र की तलाश शिद्दत से कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews