Indore News: वर्ग विशेष की लड़की ने कहा जय श्रीराम, प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं, मचा हंगामा

indore

इंदौर, आकाश धौलपुरे।  इंदौर (indore) के सदर बाजार (sadar bazar) थाना क्षेत्र से एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां 21 वर्षीय वर्ग विशेष (special class) की युवती ने 2 दिन से लापता थी। जिसके बाद युवक और युवती सुरक्षा (security) के लिए सोमवार को रात में थाने (police station) पहुंच गए। थाने में दोनो पक्षों के लोग एकत्रित हो गए।

जानकारी के अनुसार लड़का लड़की अलग समुदाय के है और 2 दिन से वो घर से लापता थे। लेकिन शनिवार रात को अचानक वो क्षेत्र के थाने पहुंचे और कुछ देर बाद वर्ग विशेष की युवती का वीडियो वायरल हुआ जिसमे युवती ने एक हिंदू युवक के साथ रहकर शादी करने की इच्छा जताई। युवती ने कहा कि उसके माता पिता इस बात से नाराज है और यदि उन्होंने कोई कदम उठाया तो वह आत्महत्या कर लेगी। 21 वर्षीय युवती ने वीडियो के अंत मे जय श्रीराम का नारा भी लगाया।

इधर, जब दोनों पक्षों को युवक और युवती के मिलने की बात पता चली तो हंगामा खड़ा हो गया जो देर रात तक चला। बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ एकत्रित होने से मामला गम्भीर होता चला गया। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति में नियंत्रण में लाने के लिये प्रयास शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान पथराव की बात भी सामने आई है लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों ने पथराव की बात से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें… Jabalpur News: जिला प्रशासन के खोखले दावों के बीच कोरोना संक्रमित मां ने तोड़ा दम, दर-दर भटका बेटा

बता दें कि प्रेमी और प्रेमिका तो पुलिस सुरक्षा में थे लेकिन क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया था। जिसके चलते पुलिस टीम को छोटी छोटी गलियों में घुसकर लोगों को शांत कराना पड़ा। मौके पर मौजूद एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि वर्ग विशेष के लड़का लड़की का मामला था जिसमें कानून संवत कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने पथराव होने की बात से इंकार किया और कहा कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति पर काबू करने के लिए समझाइश और कड़क भाषा मे रवाना किया।

बता दें कि आज युवक युवती को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाना है लेकिन इसके पहले पुलिस ने बेहद गम्भीरता से पूरे मामले को शांत किया और लोगों को अपने घर भिजवाया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews