Indore News : कैलाश का तंज “लोगो ने उद्धव ठाकरे नही बल्कि उद्धव पंवार कहना शुरू कर दिया है”

Indore News : कैलाश का तंज “लोगो ने उद्धव ठाकरे नही बल्कि उद्धव पंवार कहना शुरू कर दिया है”

इंदौर, आकाश धौलपुरे। सियासी पिच पर जमकर बल्लेबाजी करने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने एक बार फिर मिनी मुंबई से सिक्सर मारा है जिसकी गूंज अब मुंबई में मच रही है। दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर (indore) से महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाकरे परिवार पर तंज कसा और कहा कि वो अब वो उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) नही बल्कि उद्धव पंवार हो चुके है। बताया जा रहा है कि विजयवर्गीय ने ये कटाक्ष इसलिए किया है क्योंकि महाराष्ट्र को उद्धव सरकार केवल एनसीपी के सहारे चल रही है।

यह भी पढ़े… MP News: भोपाल में सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप का होगा आयोजन, जाने जगह और तारीख   

वही उन्होंने लाउडस्पीकर जैसे विवादित मुद्दे पर साफ कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन होना चाहिए। जहां लाउडस्पीकर से लोगो को आपत्ति है, वहां बंद होने चाहिए। कोर्ट के निर्देश के अनुसार सरकार को लॉ एंड आर्डर का पालन करना चाहिये। इधर, मध्य प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर बहुत अच्छा है,लेकिन ऐसी घटना से शासन और प्रशासन की बदनामी होती है। वही उन्होंने ये भी कहा कि गौवंश की बहुत अच्छी व्यवस्था वाला कोई राज्य है तो वह मध्यप्रदेश है।

[dgv_vimeo_video id=”706169898″]

यह भी पढ़े… Gwalior News : 1 लाख 20 हजार रुपये की स्मैक के साथ पकड़ा नाबालिग

इधर, राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर वार करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि राजस्थान हिंसक प्रदेश हो गया है वहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब है। यह मैं नहीं कर रहा हूँ उनके मंत्री और पार्टी के लोग ही कह रहे हैं। कुल मिलाकर राजस्थान में चिंताजनक स्थिति है और लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरीके से फेल है। वही उन्होंने राणा दंपत्ति को जमानत मिलने को लेकर कहा कि वो न्यायपालिका का काम है।

[dgv_vimeo_video id=”706169510″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews